RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल:बच्चों के लिए विपुल साहित्य की रचना समय की जरूरत : रघुनंदन शर्मा

भोपाल/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद) 26 अगस्त। बच्चों के लिए विपुल और गुणवत्तापूर्ण साहित्य की रचना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। आज बच्चों के साहित्य की कमी महसूस की जा रही है। बच्चों के लिए अधिकाधिक साहित्य सृजन को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। यह विचार मानस प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विचारक रघुनंदन शर्मा ने सुपरिचित लेखक संजय मेहता की पुस्तक ‘एक पेड़ की कथा’ के विमोचन अवसर पर व्यक्त किए।
रघुनंदन शर्मा ने कहा कि ‘एक पेड़ की कथा’ पर्यावरण संरक्षण के साथ किसान की कथा-व्यथा को भी प्रभावी ढंग से रेखांकित करती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रकृति और पर्यावरण से जोड़ने में साहित्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में लेखक संजय मेहता ने अपनी लेखन-यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि ‘एक पेड़ की कथा’ उनकी छठवीं पुस्तक है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी बच्चों के लिए अधिकाधिक साहित्य लिखने की उनकी इच्छा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि हिंदी में बच्चों के लिए लेखन करने वाले रचनाकारों को अपेक्षित रूप से लेखक का दर्जा नहीं दिया जाता, जबकि अन्य भारतीय भाषाओं में साहित्यिक लेखन की शुरुआत ही बाल साहित्य से होती है। उन्होंने वर्तमान समय में बचपन के सामने उत्पन्न हो रहे संकटों पर भी चिंता व्यक्त की।
विशिष्ट अतिथि साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. संतोष चौबे ने कहा कि वर्तमान समय में अधिकाधिक साहित्यिक कहानियों का रूपांतरण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नाटकों का मंचन व्यापक स्तर पर होना चाहिए, क्योंकि रंगमंच के माध्यम से सामाजिक संदेश प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है।
सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता एवं विशिष्ट अतिथि गुंजन चौकसे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज हमारे लिए गंभीर चिंता का विषय होना चाहिए। जब बच्चे इस चिंता से जुड़ते हैं तो समाज और संसार दोनों अधिक समृद्ध होते हैं।
इस अवसर पर अनुसंधान पत्रिका ‘समागम’ के विशेषांक ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का विमोचन किया गया तथा लेखकों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में ‘समागम गुरुकुल’ का पोस्टर भी जारी किया गया। कार्यक्रम का संचालन समागम के संपादक प्रो. मनोज कुमार ने किया।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे सहित रंगमंच, साहित्य और पत्रकारिता से जुड़े अनेक सुपरिचित हस्ताक्षर उपस्थित रहे।

Related posts

इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना अंतर्गत स्मार्टफोन वितरण में जिला सातवे स्थान पर!जिले में अब तक 7 हजार 565 लाभार्थियों को मिली सौगात, महिलाओ में दिख रहा उत्साह।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फुलवारीशरीफ स्थित खानकाह मुजीबिया में की चादरपोशी,राज्य में अमन, चैन और तरक्की की मांगी दुआएं।

rktvnews

फकीर से अमीर बन जायेंगे इन पांच राशि के लोग

rktvnews

गिरीडीह :उपायुक्त रामनिवास यादव ने तीनों नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

केन्‍द्रीय बजट 2026-27 में सात रणनीतिक और अग्रिम क्षेत्रों में विनिर्माण बढ़ाने पर जोर दिया गया।

rktvnews

भोजपुर:शहीद दिवस पर हुआ रक्तदान,शहीदों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान : विधायक विशाल प्रशांत

rktvnews

Leave a Comment