
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जनवरी।जगदीशपुर नगर स्थित शिव जी के पोखरा योगेश्वर नाथ शिव मंदिर में नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमनाथ मंदिर को 1000 वर्ष पूरे होने पर विधिवत रूप से पूजा अर्चना की इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि गजनी के महमूद ने सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण कर मंदिर को ध्वस्त कर दिया था 2026 में इस आस्था और सभ्यता के महान प्रतीक पर किए गए बर्बर आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं सोमनाथ को इसी 1000 वर्षों को सहनशीलता पुनरुत्थान और निरंतरता को रेखाकिंत करने के लिए इस वर्ष को हम सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में हम सभी कार्यकर्ता मना रहे हैं इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद साह, कुमार गौतम सिन्हा ,अर्जुन प्रसाद, अरुण सिंह, नागेंद्र केसरी, कृपा शंकर पांडे, शिवजी प्रसाद, राकेश यादव,सतीश जी, राजकुमार पटवा ,रवि कुमार सिन्हा, सोनू कुमार ,अखिलेश सिंह, अभिषेक पांडे सहित इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
