RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: महिला संवाद :अगली पीढ़ी को विकसित बिहार देने को तैयार हैं महिलाएं।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार )04 जून।राज्य की आधी आबादी अब मुखर हुई है और अपने अधिकार तथा कर्तव्य के प्रति सजग रहते हुए राज्य के विकास में अपना अहम् योगदान दे रही हैं। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की सफलता एवं महिलाओं को आरक्षण से मिले लाभ का अवलोकन करते हुए सरकार को सलाह भी दे रही हैं l महिलाओं की मुखरता , स्वावलंबन एव सशक्तीकरण महिला संवाद कार्यक्रम में प्रदर्शित है ।जहाँ महिलाओं को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के संचालन एवं सफलता से अवगत कराया जा रहा है। इन योजनाओं में सतत जीविकोपार्जन योजना, संचालित मुख्मंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना , मुख्यमंत्री शताब्दी बालिका पोशाक योजना , मुख्यमंत्री बालिका साईकिल योजना, मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट) प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक ) पोशाक योजना , कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय , मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम , बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री मेधावृति योजना मुख्यमंत्री अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, अक्षर अंचल योजना, राजकीय सावित्रीबाई फुले बालिका छात्रावास आदि योजनाओ के बारे ने बताया जा रहा है l कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं इन योजनाओं से जुड़ने की प्रक्रिया समझ रही हैं और जिन्होंने इन योजनाओं का लाभ उठा रखा है वो इसके फायदे बता रही हैं l
महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाएं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन , नशा मुक्ति , स्वच्छता, शौचालय , शिक्षा एवं महिला तथा बाल अधिकार को लेकर सजग हैं l इस बाबत महिलाएं संवाद भी कर रही हैं और संकल्प भी ले रही हैं l
लखीसराय जिला के सात में से चार प्रखंड चानन, सदर, हलसी और रामगढ़ चौक में महिला संवाद कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन हो चूका है। संपन्न हुए कार्यक्रम में महिलाओं एवं छात्राओं ने मुखरता से अपनी इच्छाओ एवं आकांक्षाओं को सुचिवद्ध कराया है l जिसे सम्बंधित विभाग को भेजा जा रहा है l सम्बंधित विभाग भी तत्परता से महिलाओं की मांगों के समाधान में लग गए हैं l
बुधवार को शेष बड़हिया , पिपरिया एवं सूर्यगढ़ा में महिला संवाद कार्यक्रम जारी रहा।सूर्यगढ़ा प्रखंड में अमर जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा अमरपुर गाँव में , मेघा ग्राम संगठन द्वारा लोसघानी गाँव में, वंदना ग्राम संगठन द्वारा तोरालपुर गाँव में, सागर ग्राम संगठन द्वारा अरमा गाँव में, साक्षी ग्राम संगठन द्वारा बुधली बंकर गाँव में, सीमा ग्राम संगटन द्वारा महेशपुर गाँव में , बड़हिया में शिव महिमा ग्राम संगठन दवारा पाली गाँव में एवं शीतला ग्राम संगठन दवारा गिरिधरपुर गाँव में तथा पिपरिया प्रखंड में हिमालय जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा मोहनपुर गाँव एवं नारी विकास जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा रामचन्द्रपुर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जीविका से जुड़ी दीदियों के साथ मिलकर गाँव की अन्य महिलाएं भी राज्य के विकास में अपना अहम् योगदान देते हुए अपने अगली पीढ़ी को विकसित बिहार देने को तैयार हैं l अब ग्रामीण समाज में बदलाव की मिसाल बनती जा रही हैं।

Related posts

13 मई 23 को आयोजित की जायेगी बिहार युवा अधिवक्ता कल्याण समिति भोजपुर इकाई की बैठक।

rktvnews

रायपुर : एशियन गेम्स का पदक जीतना मेरा अधूरा सपना – केआईटीजी उद्घाटन पर बोलीं मीराबाई चानू।

rktvnews

भोजपुर:7 नवंबर 23 राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर जिले में आयोजित होंगे कार्यक्रम: डॉ प्रवीण कुमार

rktvnews

जयपुर:महात्मा ज्योतिबा फुले ने सामाजिक न्याय और शिक्षा की ज्योति जलाई: मुख्यमंत्री

rktvnews

वाराणसी:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नागा साध्वी ने किया “गंगा लहार “का लोकार्पण।

rktvnews

आरा में 21 मार्च 23 को आयोजित होगी रोजगार शिविर।

rktvnews

Leave a Comment