RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने जनसंवाद में जनता की सुनी समस्या,अधिकारियों से बात कर किया समाधान।

सासंद ने 120 लोगों को गंभीर बीमारी में आर्थिक सहयोग हेतु की अनुशंसा , अभी तक 16 लोगों को 23 लाख रुपया का मिला सहयोग।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)03 जून।आज भाकपा माले जिला कार्यालय आरा में आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने जनसंवाद में जनता की समस्याएं सुनी।जनसंवाद में भूमि विवाद, शिक्षा, रोजगार, नली – गली, सड़क और आवास का मुद्दा प्रमुख था। सांसद ने तत्काल अधिकारियों से बात कर मौके पर अधिकतर समस्याओं का हल किया।
सुदामा प्रसाद ने कहा कि हमारी प्रथमिकता है कि जनता के सवलों के लिए संघर्ष किया जाए। हमारे पास क्षेत्र के विकास के लिए आम जनता का करोड़ों का योजना प्राप्त है। जिसे कराने के लिए दो सौ करोड़ से भी ज्यादा राशि की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार का बजट कहाँ जा रहा है उनका कोई हिसाब नही है। नही तो ये नली – गली कब का बन कर तैयार हो जाता। उन्होंने कहा कि सँघर्ष कर अभी योजनाओं को पूरा करना हमारा लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि हमने अभी तक जिले के गंभीर बीमारी जैसे कैंसर, किडनी फेल इत्यादि से ग्रसित 112 लोगों को आर्थिक सहयोग के लिए अनुसंशा किया है। जिसमें अभी तक 16 लोगों को 23 लाख का सहयोग मिल चुका है। जबकि 10 लोगों ने उचित दस्तावेज नही लगाया जिसके कारण पेंडिंग है तथा अन्य लोगों का प्रक्रियाधीन है।
उन्होंने कहा कि हमने 115 लोगों को देश के बड़े अस्पताल में उचित इलाज के लिए अनुशंसा किया है।

Related posts

भोजपुर:विनोबा जी भूमि हिनता मिटाने में भूदान से प्राप्त 22,लाख एकड़ जमीन दान दिया:पूर्व कुलपति प्रो धर्मेन्द्र तिवारी

rktvnews

भोजपुर:अनुमंडल पदाधिकारी सह जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र निर्वाची पदाधिकारी द्वारा जगदीशपुर अनुमंडल स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों की बैठक आयोजित।

rktvnews

इंदौर में रखी गई 2030 का भारत अभियान के तहत मुख्य प्रोजेक्ट्स की नींव।

rktvnews

राजस्थान:भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक, हर शिकायत पर होगी कार्रवाई : एसीबी

rktvnews

झारखंड: चतरा: उपायुक्त रमेश घोलप ने सपरिवार किया मतदान,मतदान हेतु मतदाताओं से की अपील।

rktvnews

21 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment