RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

महासमुंद : सक्षम योजना से मां और बेटी ने मिलकर खोला ब्यूटी पार्लर बनी आत्मनिर्भर।

RKTV NEWS/महासमुंद(छत्तीसगढ़ )27जुलाई।महासमुन्द के गुरूघासी दास वार्ड की निवासी ममता अनंत, जो कि एक परित्यकता हैं, अपने जीवन को पुनः संवारने के लिए संघर्षरत थीं। आर्थिक सहायता के अभाव में वे स्वयं का ब्यूटी पार्लर शुरू नहीं कर पा रही थीं। बढ़ती ब्याज दरों के कारण बैंक से ऋण लेना उनके लिए संभव नहीं हो पाया। ऐसे में, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कोमिन झुलपे ने उन्हें ‘सक्षम योजना’ के बारे में अधिक जानकारी दी और जाना कि वह इस योजना के लिए योग्य हैं। ममता ने योजना के तहत आवेदन किया और अपने स्वरोज़गार की योजना को प्रस्तुत किया। आवेदन करने पर उन्हें सक्षम योजना के तहत मात्र 3 प्रतिशत साधारण ब्याज की दर पर कुल एक लाख बीस हजार रुपये का ऋण प्रदान किया गया। ऋण स्वीकृत होते ही ममता ने अपनी 19 वर्षीय बेटी के साथ मिलकर ब्यूटी पार्लर का काम शुरू किया। इस योजना ने न केवल ममता को बल्कि उनकी बेटी को भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना दिया।
ममता और उनकी बेटी ने निरंतर मेहनत करके काम को बढ़ाती रही और अब उनकी मासिक आमदनी लगभग 15,000 रुपये हो जाती है। इस आमदनी से ममता न केवल अपने जीवन का गुजारा आराम से कर रही हैं, बल्कि अपनी बेटी के लिए रोजगार की नई राह भी बनाई है।ममता ने बताया कि उन्होंने सक्षम योजना के तहत ऋण लिया था, उसकी नियमित किस्त जमा करती है और अपने परिवार का खर्च भी अच्छे से उठा रही है। यह योजना आर्थिक परेशानियों से घिरी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के साथ अपने पैरों में खड़े होने का मौका भी प्रदान कर रही है। ममता ने इस योजना के संचालन के लिए शासन को धन्यवाद दिया है।

Related posts

राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र सरकार की ‘शासन आपल्या दारी’ और ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना’ के लाभार्थियों की एक सभा को संबोधित किया।

rktvnews

उत्तराखंड: 25 मई से शुरू होगी हेमकुंड साहिब की यात्रा।

rktvnews

जयपुर:मिलावट के खिलाफ अभियान,राजापार्क में एग्जॉटिक मार्ट पर कार्रवाई,बिना तिथि लिखी सामग्री नष्ट करवाई, जांच के लिए नमूना लिया।

rktvnews

इंदौर:लोहे का सरिया गले में घुसने के बावजूद युवक की बचाई जान, एमवाय अस्पताल में सफल ऑपरेशन।

rktvnews

गढवा:एसपीडी कॉलेज का NCC Cadet विशेष शिविर सड़क सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित, NCC Cadet को किया गया जागरुक।

rktvnews

पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment