RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: करंट से झुलसे मजदूर को राजद नेता रघुपति यादव ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया सदर अस्पताल,देख रेख में करवाया इलाज।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)31 मई।शिव मंदिर निर्माण में लगे मजदूर के करंट के कारण झुलसने की खबर पर तत्काल मौके पर पहुंच बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह राजद नेता रघुपति यादव ने उक्त मजदूर को अपनी गाड़ी से इलाज हेतु आरा सदर अस्पताल पहुंचाया।जहां रघुपति यादव ने चिकित्सकों से बातचीत कर अपनी देख रेख में उक्त मजदूर के इलाज हेतु भर्ती कराया ।इस संबंध में रघुपति यादव ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों द्वारा सूचित किया गया कि आज सदर प्रखंड अंतर्गत पिरौटा गांव के पहले पिरौटा रोड स्थित ग्रामीणों के सहयोग से निर्माणधीन शिव मंदिर के छत को ढालने के क्रम में 11000 विद्युत के संपर्क में आने से मंदिर निर्माण में काम कर रहे पिरौटा निवासी नुनु यादव उर्फ अवधेश यादव के मजदूर पुत्र राजू यादव बुरी तरह झुलस गए। रघुपति यादव ने बताया कि सूचना पर तत्काल उन्होंने मौके पर पहुंच मजदूर को अपनी गाड़ी से इलाज हेतु आरा सदर अस्पताल में लाया।उन्होंने बताया कि करंट से झुलसे मजदूर एक मिस्त्री है और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।

Related posts

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी 81.61 करोड़ रूपये लागत के 20 अटल पथों की मंजूरी।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:कलेक्टर ने कपिला गौशाला का निरीक्षण किया।

rktvnews

नवादा:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

राजस्थान:राष्ट्रपति ने ‘स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिकता’ विषय पर वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

rktvnews

उपायुक्त ने निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का किया निरीक्षण!सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

दुमका: चौकीदार भर्ती परीक्षा को ले उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्रों में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment