RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: जीविका आयोजित महिला संवाद सपनों को हकीकत में बदलने का बना मंच।

RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार ) 31मई।बिहार राज्य के गाँव-गाँव में जारी महिला संवाद कार्यक्रम एक ऐसा मंच है जहाँ महिलाएं तकनीक, नेतृत्व और नवाचार की व्यापकता, और प्रयोग एवं शानदार व्यवस्था के साथ ही आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति की तस्वीर पेश कर रही हैं।एग्रीटेक, डिजिटल साक्षरता, स्वच्छता, स्वास्थ्य और स्मार्ट गांव जैसे विषयों पर चर्चा करते हुए अपनी संवेदनाएं प्रेषित कर रही हैं।राज्य सरकार की इस प्रेरणादायक पहल का हिस्सा बनकर ग्रामीण महिलाएं एवं बेटियां गाँव- समाज के विकास हेतु अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है।
लखीसराय में जारी महिला संवाद कार्यक्रम में संवाद प्रेषण कर रही संगीता सिंह ने बताया कि यह महिलाओं के लिए गर्व की बात है कि सरकार अपनी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उसमे और सुधार के लिए सलाह एवं सुझाव ले रही है l छात्रा मोनिका राज्य सरकार को धन्यवाद् देती है कि सरकार बालिकाओं के लिए एक दर्जन से ज्यादा योजनायें चला रही है जिनसे सभी लाभान्वित होकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं और अपने माता-पिता के लिए भी संबल बन रही हैं l बड़हिया की रेशमा चाहती थी कि वो अपने पैरों पर खड़ी हों और अपने परिवार के लिए कुछ कर सकें l उनका यह सपना जीविका और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं ने साकार किया।अब वो कुशल व्यवसाई हैं।
महिला संवाद के मंच पर उठाई गई मांगें न केवल जमीनी हकीकत को सामने लाती हैं, बल्कि नीतिगत बदलाव की दिशा में सुधार हेतु सलाह प्रेषित करती हैं l इस बाबत संवाद कार्यक्रम में वितरित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सन्देश पत्र भी महिलाओं को शक्ति प्रदान कर रहा है।
लखीसराय जिला के सात प्रखंडों में से हलसी , चानन ,रामगढ़ चौक एवं लखीसराय प्रखंड में महिला संवाद कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन हो चूका है l बड़हिया, पिपरिया और सूर्यगढ़ा में पांच महिला संवाद रथ के माध्यम से कार्यक्रम जारी है l
शनिवार को भी सूर्यगढ़ा में छह स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन जारी रहा।दुखेश्वर जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा बुधौली बंकर गाँव में , कस्तूरबा ग्राम संगठन द्वारा घोसैठ गाँव में, महादेव ग्राम संगठन द्वारा अरमा गाँव में, अभिनन्दन ग्राम संगठन द्वारा अमरपुर गाँव में, आकांक्षा ग्राम संगठन द्वारा बरियारपुर गाँव में, सूरज ग्राम संगटन द्वारा तोलारपुर गाँव में , बड़हिया में लक्ष्मी ग्राम संगठन दवारा पाली गाँव में एवं आशा ग्राम संगठन दवारा अंजनी घाट गाँव में तथा पिपरिया प्रखंड में जय माता दी जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा ओलिपुर गाँव एवं राम जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा पिपरिया में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याओं को सीधे नीति-निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है। जीविका दीदियों के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण एवं गांवो के उत्तरोत्तर विकास की दिशा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहा है l संवाद रथ के द्वारा दिखाई जा रही लघु फिल्मे एवं लीफलेट राज्य के विकास हेतु चलाई जा रही योजनाओं की सफलता दिखा-सुना रहे हैं l
महिला संवाद कार्यक्रम में आकर देखने में लगता है कि आधी आबादी जो सपने देखती है उसे हकीकत में भी बदलती है।

Related posts

दरभंगा:महिला संवाद में तकनीकी प्रशिक्षण की मांग।

rktvnews

भोजपुर:जार्ज फर्नांडिस की पांचवी पुण्यतिथि पर गांव गरीब चेतना मंच द्वारा श्रद्धांजलि की गई अर्पित।

rktvnews

शिक्षा मंत्री ने नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय संबंधित बिंदुओं पर की समीक्षा बैठक।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:बिहार लघु उद्यमी योजना के प्रथम किस्त की राशि का किया गया वितरण।

rktvnews

प्रदेश में 33 सीएम राइज विद्यालयों के लिये 1335 करोड़ रूपये की स्वीकृति।

rktvnews

एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, मुंबई ने एसबीआई लाइफ के आइडिएशनएक्स 2.0 के फाइनलिस्ट में जगह बनाई।

rktvnews

Leave a Comment