RK TV News
खबरें
Breaking News

9अप्रैल को होने वाली तैराकी प्रतियोगिता अब 23 अप्रैल को-सचिव नर्वदेश्वर शुक्ला

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 06 अप्रैल। भोजपुर तैराकी संघ की एक आवश्यक बैठक डा मदन मोहन द्विवेदी के आवास पर आनंद मोहन की अध्यक्षता में हुई। तैराकी संघ के पूर्व निर्णय के अनुसार 9 अप्रैल को यह प्रतियोगिता होने वाली थी लेकिन 9 अप्रैल को मेगा हेल्थ कैंप, ज्ञान ज्योति विद्यालय, जिसमें राज्यपाल महोदय भी उपस्थित रहेंगे ।इसलिए इस तिथि को बढ़ाकर 23 अप्रैल कर दिया गया है। सचिव नर्मदेश्वर शुक्ला ने बताया कि संघ की लंबे समय से मांग के बाद केंद्रऔर राज्य सरकार और माननीय आरके सिंह के सहयोग से धराहरा में मानक तरणताल बन रहा है जो हम सबों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि जब तरणताल नहीं था तब इस जिला के जवानों ने सात सात पदक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है । यहां तरणताल बनने से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम होगा और आर्थिक क्षेत्र में भी विकास का मौका मिलेगा। उपस्थित लोगों में डॉक्टर मदन मोहन द्विवेदी हरिशंकर चौधरी शिवनारायण चौधरी शंकर भगवान सिंह राम नारायण शुक्ला लक्ष्मण सिंह मुख्य संरक्षक श्रेयांश जैन श्री कृष्णा जी विनोद कुमार अजय कुमार राम राम सिंह नंद किशोर सिंह ओपी पांडे मनोज श्रीवास्तव आदि रहे।

Related posts

भारतीय सेना की टुकड़ी पांचवें भारत-ओमान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अल नजाह’ के लिए रवाना।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बीएसएफ के स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

नही दिखती अश्लीलता सदर अस्पताल में…..

rktvnews

नई दिल्ली:पंडिता रमाबाई की जीवनी पर आयोजित हुई गोष्ठी।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम :आकांक्षी जिला पूर्वी सिंहभूम के केन्द्रीय प्रभारी सह संयुक्त सचिव, भारत सरकार महावीर प्रसाद ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के विभिन्न इंडिकेटर में प्रगति की समीक्षात्मक बैठक की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:देश,धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए दशोरा नागर समाज ने कई आहुतियां दीं :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment