RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:मशाल खेल महोत्सव से निकलेंगे भविष्य के ओलम्पिक खिलाडी:राकेश कुमार

पुरस्कार वितरण के साथ कराड़ी संकुल में मशाल खेल महोत्सव सम्पन्न।

RKTV NEWS आरा(भोजपुर )25 मई।+2 उच्च विद्यालय कराड़ी में संकुल स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरस्कार वितरण किया गया।विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अरुण कुमार के नेतृत्व में अंडर 14,अंडर-16 आयु वर्ग में कबड्डी, दौड़, लम्बी कूद, रनिंग, क्रिकेट बॉल फेंक, एवं साईकिलिंग प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें कराड़ी सहित संकुल स्तर के मानपुर, कड़रा, मोहनपुर के लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
पुरस्कार वितरण का उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए संकुल संचालक और +2 उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने कहा कि आज के यही बच्चे आगे चल कर ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे और विद्यालय, गाँव के साथ साथ देश का नाम रौशन करेंगे। संकुल समन्वयक प्रधानाध्यापक गजेंद्र उपाध्याय ने सभी बच्चों को ईमानदारी और दैनिक प्रैक्टिस से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया ।पुरस्कार वितरण समारोह को सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक श्याम बाबू कुमार और शम्भू कुमार ने किया।धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के वरीय शिक्षक रवि शंकर सिंह ने किया। कार्यक्रम में शामिल लोगों में शिक्षिका अनीता कुमारी, रश्मिता कुमारी, सरिता कुमारी, सबिता कुमारी, पूनम यादव अंजली कुमारी, निधि प्रिया, इशरत आलम अफरोज, इंदु कुमारी, राजेश कुमार कुरील, परवेज, गायत्री कुमारी, सीमा कुमारी, प्रभारी उमा जी, प्रतिमा जी, मो अली, अरविन्द कुमार सहित संकुल के सभी विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहें।

Related posts

रक्षा राज्य मंत्री ने ‘एयरो इंडिया 2025’ के अवसर पर कई द्विपक्षीय बैठकें की।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:सीडी रेशियो 83 प्रतिशत से ऊपर, लक्ष्य प्राप्ति के लिए बैंकर्स को जिला पदाधिकारी का सख्त निर्देश।

rktvnews

वैशाली: 06 अगस्त से “आपका पंचायत आपका प्रशासन” कार्यक्रम की होगी शुरुआत

rktvnews

जयप्रकाश विश्वविद्यालय में कल आयोजित होने वाले क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्थल भ्रमण।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल रेड एफएम द्वारा आयोजित “एक पहाड़ी ऐसा भी” अवार्ड्स कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

चतरा:भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल पहुंचे इटखोरी।

rktvnews

Leave a Comment