RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए जिला प्रभारी मंत्री ने बड़हरा और कोईलवर प्रखंड के कार्यकर्ता और आम जनता को दिया निमंत्रण।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)25 मई।बिहार सरकार के पंचायती राज सह भोजपुर जिला प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने रविवार को बड़हरा विधानसभा के आम जनता, एनडीए कार्यकताओ एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों को आगामी 30 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिक्रमगंज मे होने वाले कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया।
बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे सलेमपुर, सरैया, सिन्हा मंडलो के कार्यकताओ और जनता के साथ बैठक हेमतपुर मध्य विद्यालय परिसर में किया गया।वहीं बड़हरा, बबुरा, कोईलवर उतरी मंडल एवं संदेश विधानसभा के कोईलवर प्रखंड के कोईलवर नगर एवं कोईलवर दक्षिणी मंडलो का बैठक राजापुर हाई स्कूल सभागार मे किया गया।
हेमतपुर मे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज एवं राजापुर मे जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेंद्र सिंह ने किया।
बैठक के दौरान पंचायती राज सह जिला प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि 22 अप्रैल को पठानकोट मे पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों द्वारा कायरना हमला कर हमारे माँ,बहनो का सिंदूर उजाड़ा गया था और अगले दिन मधुबनी मे प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि उक्त घटना का बदला आतंकवादियों से ऐसा लिया जाएगा जो उनके कल्पना से परे होगा।उसके बाद सभी लोग चर्चा कर रहे थे कि कब बदला लिया जाएगा।ठीक पन्द्रह दिनो के अंदर पाकिस्तान मे घुसकर भारतीय सेना ने आँपरेशन सिंदूर कर उनके नौ आतंकी ठिकानों को तहस नहस कर सौ आतंकवादियों को मार दिया। आँपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री जी पहली बार बिहार में शाहाबाद की धरती बिक्रमगंज मे आ रहे है।इसलिए उस कार्यक्रम का महत्व अधिक बढ़ जाता है।भोजपुर जिला में बड़हरा विधानसभा की भागीदारी किसी भी बड़े कार्यक्रम मे सबसे अधिक रहती है और मै बड़हरा की जनता को 30 मई को बिक्रमगंज जाने के लिए निमंत्रण देने आया हूँ। यह हमलोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि चुनाव के पहले प्रधानमंत्री जी आ रहे है।इसलिए बड़हरा से हजारो-हजार की संख्या मे लोग समारोह में पहुंचे।
वही बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रभारी मंत्री को विश्वास दिलाया कि बड़हरा मे सभी तैयारियां कर ली गई है।प्रचार-प्रसार हो रहा है। सभी छह मंडलो के कार्यकर्ता और आम जनता मे प्रधानमंत्री जी को सुनने की व्याकुलता है और स्वतः समारोह मे जाने के लिए तैयार है।बड़हरा विधानसभा से सबसे अधिक लोग बिक्रमगंज जाएँगे।
हेमतपुर मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और राजापुर मे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मे जाने का आह्वान किया।
हेमतपुर कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,ईं. धीरेन्द्र सिंह,बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, युवा नेता गुड्डू सिंह बबुआन, बड़हरा विधानसभा संयोजक धीरज सिंह,सरैया मंडल अध्यक्ष करोड़पति सिंह,सलेमपुर मंडल अध्यक्ष दीपक तिवारी, सिन्हा मंडल अध्यक्ष गोबिन्द साह सहित एनडीए कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता शामिल थे।
राजापुर कार्यक्रम मे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह,राजापुर मुखिया अर्जुन सिंह,संजय कुमार सिंह,बड़हरा भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय,बबुरा मंडल अध्यक्ष टुनटुन बिंद,कोईलवर उतरी मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, कोईलवर नगर मंडल अध्यक्ष संजीत रजक,कोईलवर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष सविता देवी,संतोष स़िह संटु,हरेराम चंद्रवंशी,कृष्णमोहन श्रीवास्तव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता थे।

Related posts

गया के तीरंदाजी खिलाड़ी हुए सम्मानित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 5,400 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिवासी छात्रावास, गिरिडीह के छात्रों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

rktvnews

भोपाल:103 वर्ष की शतायु मतदाता ने घर से किया मतदान, होम वोटिंग की सुविधा मिलने पर आयोग को दिया धन्यवाद।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जन्म-शताब्दी पर नमन किया।

rktvnews

बिहार सरस मेले का समापन।

rktvnews

Leave a Comment