RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: जीविका आयोजित महिला संवाद महिलाओं को उनके अधिकारों से करा रहा रूबरू।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)25 मई।गाँव में गरीबी उन्मूलन हेतु स्वयं सहायता समूह से महिलाओं को जोड़कर उन्हें सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में बढ़ते कदम के बाद महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं को मुखर एवं उनके अधिकारों से रूबरू कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है जो वास्तव में समुदाय के विकास में सहायक साबित हो रही है महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका से संबद्ध स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाएं अपनी प्रेरणादायक कहानियां बताकर उपस्थित अन्य महिलाओं को समाज के विकास के लिए आगे आने के लिए प्रेरित कर रही हैं l स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाएं बिहार में आये आर्थिक एवं सामाजिक बदलाव की दास्ताँ बता रही हैं l वो बता रही हैं कि जीविका से जुड़कर उन्हें गरीबी से और साहूकारों से मुक्ति मिली है l समूह से ऋण लेकर वो बड़े स्तर पर व्यवसाय कर रही हैं और उनके सपने साकार हो रहे हैं।
महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका के माध्यम से बिहार में आये आर्थिक एवं सामाजिक बदलाव की बयार खुद महिलाएं बयां कर रही हैं l वहीँ राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं भी योजनाओ से मी लाभ एवं जीवन में आये बदलाव को साझा कर रही हैं l छात्राएं राज्य सरकार द्वारा शिक्षार्थियों के लिए संचालित योजनाओं की बखान कर रही हैं l छात्राएं बता रही हैं कि मुख्यमंत्री साईकिल योजना, पोशाक योजना, मेधावृति योंजना और बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना समेत कई योजनाओं ने उन्हें उच्च एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा के लिए प्रेरित किया है l राज्य में महिलाओं सरकारी नौकरी के लिए पैंतीस प्रतिशत एवं पंचायती राज व्यवस्था में मिले पचास प्रतिशत आरक्षण ने उनके आगे बढ़ने की राह आसान की है l
रविवार को लखीसराय सदर में उत्कर्ष ग्राम संगठन द्वारा अमहरा गाँव में एवं विश्वास ग्राम संगठन द्वारा साबिकपुर गाँव में , बड़हिया में सहमति ग्राम संगठन दवारा खुटहा ईस्ट गाँव में एवं चंदा ग्राम संगठन दवारा खुटहा वेस्ट गाँव में , सूर्यगढ़ा में मातृभूमि ग्राम संगठन द्वारा ताजपुर गाँव में एवं माँ गायत्री ग्राम संगठन द्वारा कसवां गाँव में , हलसी में विकास ग्राम संगठन द्वारा धीरा गाँव में एवं काजल ग्राम संगठन द्वारा मोहद्दीनगर गाँव में तथा चानन में गंगा ग्राम संगठन द्वारा कुंदर एवं उत्सव ग्राम संगठन द्वारा भलुही गाँव में साथ ही पिपरिया प्रखंड में नारी कल्याण जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा रामचन्द्रपुर गाँव एवं सहेली ग्राम संगठन द्वारा सैदपुरा में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं के विषय में महिलाओं को जागरूक करने के लिए 5 संवाद रथ चलाये जा रहे हैं | जिसके द्वारा महिला सशक्तिकरण, जीविका के माध्यम से महिलाओं की सफलता यात्रा एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार की विकास यात्रा से संदर्भित विडियो का प्रदर्शन किया जा रहा है| इन कार्यक्रमों में लीफ्लेट्स के माध्यम से सरकार की योजनाओ एवं परियोजनाओं के विषय में बताया जा रहा है।
अब गाँव के चौपाल पर गाँव के विकास की बात हो रही है l गाँव से अछूते रह गए सुविधाएँ , योजनायें और नीतियों के निर्धारण की बात हो रही है l यह बात. यह चर्चा और सैकड़ों महिलाओं के बीच इच्छा एवं आकांक्षा पूर्ति की मांग महिला संवाद कार्यक्रम के चौपाल पर हो रही है l यह चौपाल निश्चित तौर पर गाँव में बुनियादी सुविधाओं एवं शिक्षा के विकास में अहम् योगदान देने जा रहा है।

Related posts

खतरनाक अपशिष्ट का प्रबंधन।

rktvnews

गढ़वा:झारखंड के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय फलक पर मिलेगी पहचान :मुख्य सचिव

rktvnews

जिले में एक साथ 2843 विद्यालयों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति की करायी गयी औचक जाँच।

rktvnews

भोपाल:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में “इंटरनेशनल कोर्स ऑन क्यूरेटरशिप एंड रीथिंकिंग कम्युनिटी एंगेजमेंट” का शुभारंभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी का जीवन है मानवता का संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी एवं डीडीसी की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधित गठित कोषांग के पदाधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों का प्रशिक्षण का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment