RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचनप्रशिक्षण

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी एवं डीडीसी की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधित गठित कोषांग के पदाधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों का प्रशिक्षण का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 28 मार्च।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह – जिलाधिकारी,राज कुमार एवं उप विकास आयुक्त, भोजपुर विक्रम विरकर की संयुक्त अध्यक्षता में 32- भोजपुर, लोकसभा आम निर्वाचन 2024 एवं बिहार उप विधानसभा 195 – अगिऑव ( अ० जा० )के सफल निर्वाचन के लिए जिला सभागार भोजपुर में सभी कोषांग के पदाधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण में C – vigil कोषांग द्वारा बताया गया कि निर्वाचन सें संबंधित सभी तरह की शिकायत या नियम के उल्लंघन करने पर C – vigil द्वारा शिकायत दर्ज ऑनलाईन App के माध्यम से कर सकते जिस शिकायत को शिकायतकर्ता के लोकेशन के आधार पर 24 घंटे के अन्दर निष्पादन कर दिया जाएगा।
EVM से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई जिसमे P3 लेवल पर निर्वाचन किया जाएगा साथ – ही – साथ ये भी बताया गया कि Polling Agent मतदान केन्द्र के स्थानीय या उस विधानसभा के अंतर्गत होना चाहिए जिसका इस लोकसभा निर्वाचन में प्रावधान किया गया है।
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में वृद्ध, विकलांग व्यक्तियों के लिए घर पर ही मतदान करने का प्रावधान किया गया है।
इस प्रशिक्षण मे कोषांग के नोडल पदाधिकारी , सहायक नोडल पदाधिकारी वरीय पदाधिकारी , जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं विभिन्न कोषांग के प्रतिनियुक्त सभी कर्मियों आदि उपस्थित थे।

Related posts

नारनौल:जैसे क्रिकेट मैच में एक-एक रन का महत्व, वैसे ही लोकतंत्र में एक-एक वोट महत्वपूर्ण : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

रायपुर : आत्मा योजना : उन्नत कृषि तकनीक को अपनाकर चौतू नेताम बना सफल कृषक।

rktvnews

ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास करने के लिए व्यापक एकीकृत भूमि प्रबंधन प्रणाली बहुत महत्वपूर्ण है: राष्ट्रपति

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए जिला प्रभारी मंत्री ने बड़हरा और कोईलवर प्रखंड के कार्यकर्ता और आम जनता को दिया निमंत्रण।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने मेधावी बालिका शिक्षा प्रोत्साहन’ कार्यक्रम के तहत मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 फ़रवरी 25

rktvnews

Leave a Comment