RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

महिला कालेज,आरा में राष्ट्रमंडल दिवस पर शतरंज प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 24 मई। महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय, आरा में राष्ट्रमंडल दिवस के अवसर पर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन अधिक्रीडा परिषद द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्या डॉ.आभा सिंह द्वारा शतरंज की पहली चाल चलकर किया गया। अध्यक्षीय उदबोधन में डॉ आभा सिंह ने कहा की शतरंज एक प्राचीन खेल है जो पहले राजा महाराजाओं के बीच होती थी। लेकिन अब यह खेल हर लोगों के बीच खूब प्रचलित है । ऐसा मानना है कि इस खेल से मस्तिष्क तेज होता है ,तत्काल निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है ।मनोरंजन के साथ-साथ अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पद ,प्रतिष्ठा ,और आर्थिक लाभ भी मिल रहे हैं। छात्राओं के लिए यह खेल सबसे सुरक्षित और पसंदीदा बन गया है।
अंजू कुमारी पीटीआई ने प्राचार्य एवं उपस्थित सबका अभिनंदन किया। छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए पीटीआई अंजू कुमारी ने कहा कि छात्राएं केवल कॉलेज स्तर पर ही नहीं बल्कि विश्वविद्यालय, राज्य ,राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है ।खेल को मनोयोगसे खेलने की जरूरत है। शारीरिक शिक्षा की सदस्या डॉ सुधा निकेतन रंजनी एवं पीटीआई अंजू कुमारी ने परिणाम घोषित किया। जिसमें प्रथम साक्षी, द्वितीय पूजा, तृतीय दीपिका,चतुर्थ रीतिका,पंचम सदफ,तथा छठे स्थान पर उर्वशी रहीं। छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ मीना कुमारी, डॉ लतिका वर्मा, डॉ फरीदा बानो, डॉ राजीव कुमार,
डॉ विजय श्री, डॉ अंजु कुमारी, डॉ रजनी नरसारिया , डॉ अमरेश कुमार , डॉ राजबाला आदि उपस्थित थे ।

Related posts

स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम बर्तनों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के दिशा-निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य।

rktvnews

शराब के साथ शराब धन्धेबाज गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता जागरूकता गीत का किया विमोचन।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर विधायक ने पुण्य तिथि कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा।

rktvnews

रोहतास:गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन।

rktvnews

नितिन गडकरी ने राजस्थान में सड़कों को चौड़ा करने के लिए 972.80 करोड़ रुपये और सीआरआईएफ के अंतर्गत 384.56 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment