RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर भाजपा आरा ग्रामीण मंडल के द्वारा धोबहा में निकाला तिरंगा यात्रा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 मई।भारतीय जनता पार्टी आरा ग्रामीण मंडल इकाई द्वारा गुरुवार को कड़ारी मोड से धोबहा बाजार हनुमान मंदिर तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेना के शौर्य को सलाम करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष रोबिन कुशवाहा ने किया। रोबिन कुशवाहा ने कहा कि परमाणु शक्ति संपन्न देश पर यह अभूतपूर्व करवाई थी। जिस प्रकार पहलगाम में हमारे 26 पर्यटकों को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों के द्वारा धर्म पूछकर कर कायरता पूर्वक हत्या कर दी गई। यह हर हिंदुस्तानी के लिए असहनीय पीड़ा था लेकिन भारत के लाल वीर जवानों ने उनकी सोच से ज्यादा अपनी शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए उनके कई अड्डों को नेस्तानाबूत कर दिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील मिश्रा ने कहा की भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के अमेरिका चीन और तुर्की से मिले हथियारों को निष्क्रिय कर दिया। पार्टी के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि भारतीय सेना अपने यहां बने स्वदेशी हथियारों से पाकिस्तान के अंदर दहशत पैदा कर दिया जो कि आज तक भी उनके अंदर एक खौफ बना है इसके लिए हमारे देश के वीर जवान,देश के वैज्ञानिकों एवं भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पर हम सभी भारतीयों का गर्व है।
तिरंगा यात्रा में शामिल सभी नेताओं कर्जकर्ताओं ने एक स्वर में भारत माता की जय, वंदे मातरम, का जयघोष करते हुऐ भारतीय सेना के अदम्य साहस ,शौर्य और पराक्रम को सलाम किया गया।
तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह ,सूर्यभान सिंह ,जिला उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा,सुशील मिश्रा लोजपा रामविलास के राजेश्वर पासवान जी, दीप नारायण सिंह अजय सिंह, दीपक सिंह, किशोर प्रसाद,बिमलेश सिंह, इंद्रजीत खरवार शैलेंद्र सिंह, पिंटू ओझा, राम बिहारी सिंह,शैलेंद्र कुमार,सोनू कुमार ,सरोज सिंह, मदन सिंह, मनोज सिंह, नरेंद्र पांडेय,संजय सिंह,श्याम कुमार जी ,शिव कुमार सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

भारतीय नौसेना के पोत वाई – 3024 (विन्‍ध्‍यागिरी) का 17 अगस्त 2023 को शुभारंभ।

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतज्ञ पं. भातखंडे व पं. पलुस्कर स्मृति समारोह का हुआ आयोजन।

rktvnews

सात राज्यों के 13 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम।

rktvnews

गढ़वा:अवैध राशि की निकासी को रोकने संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन।

rktvnews

बीसीई-एनआईटी पटना के एलुमिनाई मीट-2024 मे शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

गुमला:विकास चिल्ड्रेन एकेडमी बिशुनपुर का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment