उपायुक्त ने संबंधित कार्यालय के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, प्रधान सहायक एवं बिलिंग क्लर्क को कार्यशाला में भाग लेने का दिया निदेश।
RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)24 अप्रैल।सरकार के सचिव, वित्त विभाग, झारखण्ड राँची के द्वारा जारी पत्र के आलोक में अवैध राशि की निकासी को रोकने संबंधी प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु समाहरणालय के सभागार कक्ष में दिनांक- 25.04.2026 को कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। इस सन्दर्भ में उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा बताया गया कि जिले के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी समेत प्रधान सहायक एवं बिलिंग क्लर्क के लिए अवैध निकासी को रोकने से संबंधित गढ़वा समाहरणालय के सभागार कक्ष में दिनांक- 25.04.2026 को प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
बताते चलें कि झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला, हजारीबाग जिला के पुलिस विभाग के द्वारा वेतन मद से काफी बड़ी राशि की अवैध निकासी करने का मामला संज्ञान में आया है। इस अवैध निकासी में सुनियोजित तरीके से अनेक प्रकार का षडयंत्र करते हुए एक बड़ी राशि की अवैध निकासी को अंजाम दिया गया है। फलस्वरूप इस प्रकार की अवैध निकासी को रोकने से संबंधित गढ़वा समाहरणालय के सभागार कक्ष में दिनांक- 25.04.2026 को कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी संबंधित कार्यालय के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, प्रधान सहायक एवं बिलिंग क्लर्क को उक्त कार्यशाला में ससमय भाग लेने हेतु उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया है। उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन दिनांक 25 अप्रैल 2026 को 10:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक कुल चार चरण में आयोजित की जाएगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला चरण पूर्वाह्न 10:30 बजे से 11:30 बजे तक, दूसरा चरण पूर्वाह्न 11:45 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक, तृतीय चरण अपराह्न 01:00 बजे से 01:45 बजे तक एवं चतुर्थ चरण में अपराह्न 02:15 बजे से 03:00 बजे तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आहूत की जायेगी।

