RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अशोका विश्वविद्यालय, हरियाणा के एक प्रोफेसर की गिरफ्तारी और हिरासत के संबंध में एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया।

रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया प्रोफेसर के मानवाधिकारों और स्वतंत्रता का उल्लंघन पाया गया है।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 21 मई।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को हरियाणा के अशोका विश्वविद्यालय (एक डीम्ड यूनिवर्सिटी) के एक प्रोफेसर की गिरफ्तारी और हिरासत के संबंध में 20 मई, 2025 की एक समाचार रिपोर्ट मिली है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पाया है कि रिपोर्ट, जिसमें उन आरोपों का सार है जिनके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है, प्रथम दृष्टया यह खुलासा करती है कि उक्त प्रोफेसर के मानवाधिकारों और स्वतंत्रता का उल्लंघन किया गया है। इसलिए, आयोग ने रिपोर्ट की घटना का स्वतः संज्ञान लेने के लिए इसे उपयुक्त मामला माना है।
आयोग ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

Related posts

भोजपुर: परंपरागत तरीके से निकली हनुमान जी की शोभा यात्रा।

rktvnews

अवैध वसूली के खिलाफ नगर आयुक्त से मिला मछली व्यवसाई संघ का प्रतिनिधि मंडल।

rktvnews

जयपुर:4.25 लाख करोड़ के एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग का लक्ष्य प्राप्त, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए ठोस कार्ययोजना के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा से संस्कृत शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:गंगा में डूबे चार युवकों का शव बरामद।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 27 नवंबर 2023 को मुंबई, महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment