RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा में आंबेडकर समग्र अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 मई। आज बड़हरा प्रखंड के बड़हरा पंचायत के मनी छपरा संत रविदास स्थित सामाजिक सामुदायिक भवन परिसर में डॉ अंबेडकर समग्र अभियान अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति टोला विशेष विकास शिविर सरकार आपके द्वार का आयोजन किया गया l शिविर का मुख्य उद्देश्य दलित, वंचित और समाज के निचले स्तर पर जीवन जीने वाले समुदाय को विशेष शिविर के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए उन वंचित समाज को आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ आय ,जन्म/मृत्यु प्रमाणपत्र, आवास, जमीन सम्बन्धित, कृषि योजनाओं की जानकारी, किसान रजिस्ट्रेशन, यंत्रीकरण, बीज मिट्टी जाँच से संबंधित जानकारी किसान सलाहाकार के द्वारा दिया गया, चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार, संस्कृति, जीविका,बाल विकास परियोजना ICDS ,बिजली से संबंधित जानकारी भी दी गई, कुशल युवा कार्यक्रम योजना के बारे, पेंशन, नल जल,जॉब कार्ड ,शौचालय, जमीन संबन्धी पर्चा,आंगनबाड़ी केंद्र, आधार कार्ड, औपचारिक शिक्षा हेतु विद्यालय में नामांकन, सहित अन्य सरकारी विभागों के योजनाओं की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी, दीपिका खगड के द्वारा उपस्थित महिलाओं, आम जनता, और सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच दिया गया, शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित हुए, और अपने विभागों से संबंधित उपस्थित ग्रामीण जनता से आवेदन पत्र प्राप्त किया।जानकारी दी गई कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए 05 आवेदन का निष्पादन किया गया, मंजू देवी मनी छपरा को लक्ष्मी बाइ पेंशन, मनोज कुमार को निशकता ,पेंशन, शांति देवी को लक्ष्मीबाई पेंशन, लगन व्रती देवी का मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन बना.यशवंत कुमार, संध्या कुमारी मनी छपरा को जन्म प्रमाणपत्र जारी किया गया,और 8 आवेदन जन्म प्रमाणपत्र के लिए प्राप्त हुए।शौचालय के लिए 15 आवेदन , किसान रजिस्ट्रेशन के लिए 15 आवेदन पत्र दिये गए। लाभुकों को प्रखंड विकासपदाधिकारी द्वारा वितरण किया गया, विशेष शिविर में सुमन जी, अमित कुमार, त्रिपाठी जी, राणा शक्ति, दिलीप कुमार,ऋषि कुमारी, कृष्ण कांत त्रिपाठी, योगेन्द्र कुमार सहित अन्य विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

बजरंग दल के विभाग संयोजक बने चंदन ओझा!मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वस्व त्याग करुंगा:चन्दन ओझा

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ’सकारात्मक परिवर्तन वर्ष – 2023’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

बागपत:स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत महिलाओं को मिली सुरक्षित गर्भसमापन की जानकारी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:उज्जैन में शीघ्र प्रारंभ होगा आकाशवाणी केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोपाल:शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषकों को फसल ऋण दिये जाने की योजना को निरंतर रखे जाने का निर्णय।

rktvnews

भोजपुर: सदाफल देव आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर वैदिक हवन सह सत्संग का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment