RK TV News
खबरें
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीय

भारतीय वायुसेना ने सी-17 विमान के माध्यम से सूडान से सामरिक बचाव अभियान के तहत लगभग 24 घंटे का नॉन-स्टॉप ऑपरेशन चलाया

RKTV NEWS/नई दिल्ली,06 मई।3-4 मई 2023 को आधी रात के समय, भारतीय वायु सेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान ने हिंडन से उड़ान भरी, जो रात के सफर के बाद सुबह के समय जेद्दाह, सऊदी अरब पहुंच गया। जेद्दाह से युद्धग्रस्त सूडान और वापस भारत के लिए नॉनस्टॉप उड़ान भरने के लिए जेद्दाह में इस विमान में ईंधन भरा गया। विमान ने ईंधन की अनुपलब्धता से बचने और सूडान में पुनः ईंधन भरने में देरी से बचने के लिए जेद्दाह से अतिरिक्त ईंधन लिया। यह अपनी तरह का एक विशेष मिशन था, जिसके जरिये 192 यात्रियों को वापस लाया गया। इनमें अधिकतर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग थे, जो या तो एनआरआई, विदेशी नागरिक या ओसीआई (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया यानी भारत के विदेशी नागरिक) थे। इन लोगों को जेद्दाह नहीं ले जाया जा सकता था, और इसलिए इस भारी जेट के द्वारा नॉनस्टॉप उड़ान में उन्हें सीधे भारत भेजा जाना आवश्यक था।

सूडान में, विमान ने भारी जेट को उतारने के लिए हमला करने के दृष्टिकोण के बाद एक ओवरहेड स्टीप टैक्टिकल आगमन किया। ग्राउंड ऑपरेशंस की पूरी अवधि के दौरान, हालात को देखते हुए एयरफील्ड से तुरंत बाहर निकलने के उद्देश्य से विमान के इंजन को चालू रखा गया था।

चालक दल को एक और आपात स्थिति का सामना करना पड़ा जब उड़ान के दौरान यात्रियों में से एक बेहोश हो गया। इस स्थिति को चालक दल द्वारा तुरंत और कुशलता से संभाला गया, जिन्होंने उसे स्थिर करने के लिए 100 प्रतिशत ऑक्सीजन दी।

यह विमान 4 मई 2023 की देर शाम को अहमदाबाद में उतरा और फिर, उसी रात को हिंडन स्थित अपने होम बेस पर पहुंच गया। इस प्रकार, चालक दल ने आखिर में फंसे हुए कुछ देशवासियों को भारत वापस लाने के लिए लगभग 24 घंटे की लंबी अवधि के दौरान उड़ान भरी।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज बीएस कॉलेज स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि डॉ रामेश्वर उराँव, मंत्री, योजना-सह-वित्त विभाग, वाणिज्यकर विभाग, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड, रांची का अभिभाषण।

rktvnews

साप्ताहिक समन्वय एवं विकासत्मक बैठक की जिलाधिकारी ने अध्यक्षता की।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:स्टेट स्वीप आइकाॅन मैथिली ठाकुर ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से मतदाताओं को किया जागरूक।

rktvnews

दिन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत कैंडिडेट मूवमेंट का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगटोक में पद्म पुरस्कार विजेताओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों से मुलाकात की।

rktvnews

भोपाल:भावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट 4235 रुपए जारी।

rktvnews

Leave a Comment