RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति ने राज्यपाल से की मुलाकात, विवि की गतिशीलता से अवगत कराया।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 20 मई। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर उन्हें विश्वविद्यालय में होने वाले बदलाव तथा विश्वविद्यालय के विकास की गतिशीलता से अवगत कराते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। डॉ. शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद विश्वविद्यालय की त्वरित गति से होने वाले विकास की जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय में आयोजित 10 दिवसीय कलात्मक शिविर में 254 विद्यार्थियों ने अलग-अलग कलाओं की शिक्षा ली। उन्हें समापन अवसर पर अपनी कलाओं का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करते हुए प्रमाण पत्र और टोपी का वितरण किया गया। विश्वविद्यालय के साथ विभिन्न संस्थाओं के होने वाले एमओयू को लेकर भी चर्चा की। डॉ. शर्मा ने विश्वविद्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था, कम्पोस्ट खाद निर्माण सहित अन्य विषयों से राज्यपाल को अवगत कराया। साथ ही विश्वविद्यालय के हित में होने वाली संभावनाओं को लेकर भी चर्चा की। विशेषकर विश्वविद्यालय के हित में 50 सीटर बस की आवश्यकता को लेकर उन्हें अवगत कराया।

असमिया साहित्यकार रघुनाथ चौधरी की प्रतिमा बनाने के लिए विश्वविद्यालय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राज्यपाल ने असम के लेखक रघुनाथ चौधरी की प्रतिमा बनाने की बड़ी जिम्मेदारी इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को दी है। डॉ. शर्मा से चर्चा के दौरान राज्यपाल ने गुणवत्तापूर्ण तथा परफेक्शन के साथ जल्द ही प्रतिमा निर्माण कराने की बात कही। रघुनाथ चौधरी असमिया साहित्य के जोनाकी युग या रोमांटिक युग के एक भारतीय लेखक थे। उन्हें बिहोगी कोबी (पक्षियों के कवि) के रूप में जाना जाता है, क्योंकि उनका अधिकांश लेखन पक्षियों और प्रकृति पर आधारित है।

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का विश्वविद्यालय में होगा आगमन

कुलपति से चर्चा के दौरान राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय पहुंचने की बात कही। जुलाई माह के तीसरे सप्ताह में विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जायेगा जहां बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल शामिल होंगे।

Related posts

प्रत्येक मतदाता करें अपने मताधिकार का प्रयोग : के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड

rktvnews

व्यंग्य:टेढ़ा है, पर लड्डू है!🤪

rktvnews

मृदा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित! कृषि में अत्यधिक रसायनिक खादों के उपयोग से मिट्टी में नमी की आती है कमी: प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमेश कुमार सुमन

rktvnews

प्रधानमंत्री को ‘ग्रांड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मैकारियोस III’ से अलंकृत किया गया।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में वन्यजीवों के पुर्नवास के लिए हुआ एमओयू।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment