RK TV News
खबरें
Breaking Newsअभिव्यक्ति

जातिवाद फैलाने के सबसे बड़े दोषी मीडिया।

अतुल प्रकाश

RKTV NEWS/अतुल प्रकाश (अधिवक्ता सह सभापति, जनहित परिवार प्रतिनिधि सभा)03 नवंबर।चुनाव का समय है अक्सर चौक चौराहे और चौपालों पर जातिवादी प्रत्याशी और जातिवाद समीकरण की चर्चा आम होती है कि कौन किसका वोट काटता है और कौन कितने मतों से विजई होगा या हारेगा या किस जाति के उम्मीदवार का प्रभाव पड़ेगा या अमुक जाति का प्रभाव नहीं पड़ेगा। ऐसी तमाम चर्चा को बढाने के सबसे बड़े दोषी पत्रकार और मीडिया कर्मी होते हैं जो आंकड़ों के जरिए जातीय समीकरण पर चर्चा करते हैं। बिहार में या पूरे देश में जातिवादी राजनीति एक बड़ा मुद्दा है परंतु बिहार में इस मुद्दे का प्रचार प्रसार बहुत अधिक होता है। बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा जातिवादी नारा “भूरा बाल साफ करो” को फैलाने में या यूं कहे की बार-बार फैलाने में मीडिया का बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे जातिवादी का प्रचार प्रसार मीडिया के माध्यम से ही होता है इससे समाज में जातिवादी गोलबंदी बढ़ती है और विद्वेष बढ़ता है। आजकल तो जातीय आंकड़ों के आधार पर और राजनीतिक दल के रुझान के आधार पर नेताओं का और राजनीतिक दलों के चुनाव सर्वे का विश्लेषण किया जाता है जो समाज में जातिवादी कटुता फैलता है।
जातिवाद फैलाने के सबसे बड़े दोषी तथाकथित पत्रकार हैं जो जाति के आधार पर वोट की गणना करते हैं, यह पत्रकारिता की विश्वसनीयता को कम करता है।
पत्रकारिता का उद्देश्य सच्चाई को उजागर करना और समाज को जागरूक करना होना चाहिए, न कि जाति या धर्म के आधार पर विभाजन को बढ़ावा देना।
आप मेरी बात पर सहमत हों या ना हों चुनाव के समय में जातिवादी प्रत्याशी और जातिवाद समीकरण की चर्चा आम होती है, जो समाज में विभाजन को बढ़ावा देती है। पत्रकार और मीडिया कर्मी अक्सर आंकड़ों के जरिए जातीय समीकरण पर चर्चा करते हैं, जो जातिवाद को बढ़ावा देता है।
पत्रकारिता का उद्देश्य सच्चाई को उजागर करना और समाज को जागरूक करना होना चाहिए, न कि जाति या धर्म के आधार पर विभाजन को बढ़ावा देना। हमें पत्रकारिता में उच्च मानकों को बनाए रखना चाहिए और जातिवाद को बढ़ावा देने वाले पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
आइए हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम करें और जातिवाद को बढ़ावा देने वाले तत्वों का विरोध करें।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने “Security Beyond Tomorrow: Forging India’s Resilient Future” विषय पर व्याख्यान दिया और ‘ORF Foreign Policy Survey’ को लॉंच किया।

rktvnews

पटना यूनिवर्सिटी वार्षिक खेल का दूसरा दिन।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने दिया निर्देश: अनुपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाएँ होंगी चयनमुक्त।

rktvnews

रायपुर : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना सर्वाेच्च प्राथमिकता, हाईटेक सिस्टम का अधिकाधिक उपयोग कर दुरुस्त करेंगे ट्रैफिक व्यवस्था।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए 21 अभ्यार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध करायी गयी स्टडी किट।

rktvnews

एशियन गेम्स और आईएसएसएफ वर्ल्ड चेंपियनशिप में ऐश्वर्या प्रताप और आशी चौकसे का चयन।

rktvnews

Leave a Comment