RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर:प्रेक्षक कोषांग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर(बिहार)02 अप्रैल।लोक सभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारियों के दृष्टिगत आज दिनांक 02 अप्रैल को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल द्वारा प्रेक्षक कोषांग (Observer Cell) के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
नोडल पदाधिकारी, प्रेक्षक प्रोटोकॉल कोषांग-सह- जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रत्येक लोक सभा क्षेत्र के लिए सामान्यतः 03 प्रेक्षक यथा सामान्य/पुलिस/व्यय संबंधी प्रेक्षक रहेंगे।
उप निर्वाचन पदाधिकारी, बक्सर को निर्देश दिया गया कि प्रेक्षक के लिए सभी विहित प्रपत्र को संकलित करना तथा अन्य सभी समुचित प्रबंध करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही निर्देश दिया गया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, बक्सर से समन्वय स्थापित करते हुए सभी मतदान केन्द्र पर आवश्यक मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा सभी कोषांगो के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने कोषांग से संबंधित कार्यों का ससमय निष्पादन भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार एवं अद्योहस्ताक्षरी के निर्देश के आलोक में अक्षरशः करना सुनिश्चित करेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही/लापरवाही को गंभीरतापूर्वक लिया जायेगा।

Related posts

मध्यप्रदेश:मनरेगा के अंतर्गत प्रदेश में मजदूरी दर बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे – मुख्यमंत्री

rktvnews

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा एवं कौशल विकास में द्विपक्षीय सहयोग को और सशक्त करने तथा आपसी संबंधों को विस्तार देने के लिए सिंगापुर में अपने समकक्ष से भेंट की

rktvnews

राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सरकार की बैठक।

rktvnews

भोपाल:सम्राट विक्रमादित्य ने वीरता, दानशीलता, न्याय, शौर्य और सुशासन का प्रस्तुत किया उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

जातिगत जनगणना हिंदुस्तान का एक्सरे, इसके आंकड़ों से ही सबके विकास की बना सकते है उचित रणनीति- सांसद राहुल गांधी

rktvnews

भोपाल:स्वच्छता पखवाड़ा 2026: मानव संग्रहालय में पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छता का सशक्त संदेश।

rktvnews

Leave a Comment