RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

मध्यप्रदेश:भोपाल की डॉ. अनुभूति को बिलासपुर में दो प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)15 मई।भोपाल की प्रख्यात साहित्यकार, संस्कृतिकर्मी एवं विकलांग विमर्श की अग्रणी चिंतक डॉ. अनुभूति शर्मा को छत्तीसगढ़, बिलासपुर में आयोजित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया।
डॉ. अनुभूति ने अखिलभारतीय विकलांग चेतना परिषद, बिलासपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में “विकलांग विमर्श: बालकों के संदर्भ में” विषय पर विशिष्ट अतिथि वक्ता के रूप में प्रभावशाली व्याख्यान प्रस्तुत किया। उनके सारगर्भित विचारों और सामाजिक प्रतिबद्धता को सराहते हुए थावे विश्वविद्यालय, बिहार के कुलपति एवं विकलांग चेतना परिषद के अध्यक्ष डॉ. विनय पाठक द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
उन्हें दूसरा सम्मान बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में प्रदान किया गया, जहाँ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दिवाकर नाथ बाजपेयी ने डॉ. अनुभूति को समाज में साहित्य, संस्कृति एवं चेतना संबंधी उत्कृष्ट कार्यों हेतु प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
डॉ. अनुभूति लंबे समय से साहित्य, संस्कृति, अध्यात्म और विकलांग चेतना जैसे विषयों पर कार्य कर रही हैं। यह सम्मान न केवल उनके सतत प्रयासों की सराहना है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में उनके योगदान को भी मान्यता प्रदान करता है।

Related posts

उपायुक्त अबु इमरान ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर: गड़हनी और सहार पीएचसी में एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा का कार्य बहिष्कार जारी।

rktvnews

नीरव विशाल ने जीता पहला बिहार शतरंज ई-स्पोर्ट्स का खिताब! राष्ट्रीय ई-स्पोर्ट्स में अब करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व।

rktvnews

चतरा:77वें गणतंत्र दिवस पर जिले में भव्य एवं गरिमामय आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में विद्यालय भवनों की सुरक्षा के ऑडिट के दिए निर्देश।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग” संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment