RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने किया संदेश प्रखंड में महादलित टोले का निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)14 मई।आज भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा संदेश प्रखंड अंतर्गत अखगांव पंचायत के महादलित टोला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को सामने रखते हुए नाली निर्माण एवं मुख्य मार्ग से जुड़ाव हेतु सड़क निर्माण की माँग प्रमुखता से की। जिलाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान हेतु वृहद सोख्ता का निर्माण कराया जाए, साथ ही महादलित टोले को नल-जल योजना से आच्छादित करते हुए शीघ्रता से सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इन कार्यों को अविलंब निष्पादित किया जाए ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके। निरीक्षण के दौरान निदेशक, डीआरडीए जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी,संदेश समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:एस बी कालेज स्नातकोत्तर इतिहास विभाग द्वारा फेयरवेल पार्टी आयोजित।

rktvnews

सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ किया लॉन्च।

rktvnews

खैरागढ़ की विरासत को संजोये रखना हमारी प्राथमिकता : डॉ. लवली शर्मा

rktvnews

मुजफ्फरपुर: टॉप टेन अपराधियों में शुमार 3 लाख रुपए का ईनामी राकेश कुमार उर्फ चुन्नू कुमार उर्फ चुन्नू ठाकुर किया गया गिरफ्तार।

rktvnews

छपरा:वैश्य समाज छपरा का होली मिलन समारोह।

rktvnews

सहकारिता की आर्थिक खुशहाली के भूमि संबंधी योजनाओं पर करें कार्य: संजीव कौशल

rktvnews

Leave a Comment