RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर : गणतंत्र दिवस पर फहरा तिरंगा।

झंडोतोलन करते शाहपुर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 27 जनवरी। 75वां गणतंत्र दिवस पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। राष्ट्रीय पर्व पर सभी जगह झंडोतलन किया गया। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख गीता देवी, नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद जुगनू देवी, प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलाम सरवर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अतिउल्लाह अंसारी, ई- किसान भवन एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय मे सीओ श्रेया मिश्रा, शाहपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार, करनामेपुर ओपी थाना परिसर में  थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार,

झंडोतोलन करते बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह

बहोरनपुर ओपी थाना परिसर में थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह, भाजपा कार्यालय में बालचंद सिंह, कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी, राजद कार्यालय में प्रखंड राजद अध्यक्ष शिव प्रसन्न यादव, वंडरलैंड क्लीनिक में डॉ रामेश्वर चौबे, मध्य विद्यालय शाहपुर में प्रधानाध्यापक प्रभा शंकर सिंह, मध्य विद्यालय भरौली में प्रधानाध्यापक संजय कुमार गुप्ता, बहोरनपुर पैक्स कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष रामजी राय, सरना पैक्स कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष नर्वदेश्वर सिंह उर्फ़ साधू सिंह, बहोरनपुर शंकर इंटरप्राइजेज में निदेशक माया शंकर राय ने झंडोतोलन किया। इसके अलावा कई सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों पर भी झंडोतोलन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, अपर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक पूनम कुमारी, जेई जयनंदन चौधरी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी शशि भूषण सिंह, पुअनि संजीव कुमार, शैलेश कुमार, अंकित कुमार गुप्ता, पुसअनि राकेश कुमार सहित अन्य थाना कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के साथ बनाएं संस्कारवान -शिक्षा मंत्री

rktvnews

मध्यप्रदेश: 26 जुलाई से प्राकृतिक प्रेमियों के लिए चलेगी पातालपानी- कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन, बुकिंग शुरू।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा- ‘आतंकवाद को अंजाम देने वालों को अंतत: आतंकवाद ही खा जाता है’।

rktvnews

राजस्थान विधानसभाध्यक्ष ने नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की भेंट।

rktvnews

मोतीहारी:जिले से 13 बच्चे कॉक्लियर इम्प्लांट के लिए जाएंगे कानपुर – डॉ मनीष कुमार

rktvnews

रायपुर : स्किल डेव्हलपमेंट से जुड़कर जशपुर अंचल की बेटियां बन रही हैं आत्मनिर्भर।

rktvnews

Leave a Comment