RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

श्री अनुराग सिंह ठाकुर कल उत्तर प्रदेश में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 का लोगो, शुभंकर, जर्सी और एंथम लॉन्च करेंगे।

RKTV NEWS/नई दिल्ली,04 मई।केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर कल 5 मई को लखनऊ के गोमती नगर में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 (केआईयूजी 2021) के लोगो, शुभंकर, जर्सी और एंथम (गाने) का शुभारंभ करेंगे।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का तीसरा संस्करण 23 मई से 3 जून तक चलेगा। इसका उद्घाटन समारोह 25 मई को लखनऊ के बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय में होगा।

इस लॉन्च समारोह में अन्य गणमान्य लोगों के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, युवा मामले और खेल राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक और उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव भी उपस्थित रहेंगे।

केआईयूजी के आगामी संस्करण में देश भर के 200 से अधिक विश्वविद्यालयों से 4700 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। इसके साथ ही इसमें अब तक 7000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी हो जाएगी। केआईयूजी के इस संस्करण में शामिल होने वाले खेलों की संख्या 21 है, जो विश्वविद्यालय खेलों के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक है। इसमें नौकायन (रोइंग) को भी पहली बार शामिल किया जा रहा है।

खेल प्रतियोगिताएं राजधानी लखनऊ के अलावा वाराणसी, नोएडा और गोरखपुर में आयोजित किए जाएंगे। निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में किया जाएगा। नौकायन जैसे जल खेल पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का हिस्सा होंगे। मल्लखंब और योगासन नामक दो स्वदेशी खेल विधाएं कर्नाटक में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के पिछले संस्करण में शामिल थीं और इस संस्करण का भी हिस्सा होंगी। इन खेलों का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी होगा।

Related posts

2 साल में बाबा विश्वनाथ के दरबार में 139 देश के भक्तों ने लगाई हाजिरी।

rktvnews

पटना:अंबेडकर के अपमान पर नीतीश – चिराग – मांझी -उपेंन्द एनडीए छोड़े नहीं तो भुगतना पड़ेगा खामियाजा: लोकतान्त्रिक जन पहल

rktvnews

जेल: एक अनकही यूनिवर्सिटी में बुलंद होते नामी क्रिमिनल्स के हौंसले।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:PK ने बाबासाहेब का अपमान करने को लेकर लालू जी पर किया बड़ा हमला, कहा- पिछले 30 सालों से लालू जी सामाजिक न्याय का नारा देकर सिर्फ अपने परिवार और अपने बच्चों का भला करना चाहते हैं।

rktvnews

भाजपा नेताओं ने विश्वविद्यालय सीनेट के बैठक के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की।

rktvnews

चतरा:स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment