RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: भोजपुरी संस्थान दक्षिण बिहार इकाई का किया गया गठन।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)12 मई।राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान दक्षिण बिहार इकाई का गठन जिला मुख्यालय आरा शहर में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान किया गया। जिसमें राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान के पर्यवेक्षक के रूप में संरक्षक डॉ प्रो रविंद्र शाहबादी कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ उमाशंकर साहू उपाध्यक्ष ,दिनेश पर्वत और महासचिव डॉ प्रो कुमार कौशल उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिण बिहार इकाई के मनोनीत अध्यक्ष डॉ कुमार सिलभद्र ने किया कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से लगभग 60 प्रतिनिधि सम्मिलित हुए जिन्होंने एक स्वर में भोजपुरी को आठवीं अनुसूची शामिल करने के लिए संगठन से जुड़कर और जन आंदोलन के साथ करने की बात कही। इस अवसर पर गृह मंत्रालय भारत सरकार हिंदी सलाहकार समिति राजभाषा आयोग सदस्य डॉ उमाशंकर साहू को शहर के विभिन्न साहित्यकार समाजसेवी और नेताओं के द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ कुमार अंशु ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन संगठन मंत्री सुरेश भोजपुरिया ने किया। इस कार्यक्रम में आरपी पुष्कर ,अजय अज्ञानी, संजय कुमार, उमाशंकर प्रसाद आचार्य ,आरती साहनी ,माया गुप्ता ,राजेंद्र पर्यावरण, दिलीप कुमार सिंह ,अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान के दक्षिण बिहार प्रांतीय इकाई के
लिए तथा राष्ट्रीय इकाई महिला और मुख्य इकाई में निम्न लोगों को जिम्मेवारियां दी गई
सलाहकार आ संरक्षक: आर०शर्मा पुष्कर ,डॉ० रविन्द्र शहाबादी,नरेंद्र सिंह, कमल सिंह, रत्नेश जी राही
अध्यक्ष: डॉ०कुमार शीलभद्र
उपाध्यक्ष: डॉ०रमेश चंद्र भूषण
डॉ०गोपाल प्रसाद (साधु जी)
महासचिव : अजय गुप्ता “अज्ञानी”
सचिव : सुरेंद्र केशरी, राजेंद्र पर्यावरण
संगठन मंत्री: सुरेश भोजपुरी
मीडिया जनसंपर्क: अमन इंडियन
सांस्कृतिक सचिव: ईश्वर चंद्र विश्वकर्मा,आयोजन आ प्रकाशन सचिव: शमसादप्रेमी,कोषाध्यक्ष:

राष्ट्रीय महिला संगठन के कार्यकारणी में , आचार्या आरती कुमारी, मिथिलेश जानकी,संध्या देवी,शीला गुप्ता, सीता साहू,डॉ०सीता देवो।
आगत अतिथियों का स्वागत आर पी भूषण ने किया।

Related posts

गोपालगंज: पोस्टल बैलेट मतदान को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की डाक अधीक्षकों संग बैठक।

rktvnews

भोजपुर : आरा के “नमस्ते लाइब्रेरी” में शिक्षक सम्मान समारोह का उत्साह पूर्ण आयोजन।

rktvnews

कोयला मंत्रालय एवं कोल इंडिया लिमिटेड ई-खरीद में अग्रणी।

rktvnews

दुमका:सामूहिक प्रयास से हम भारत को एक स्वच्छ व सुंदर राष्ट्र बना सकते हैं:सुनील सोरेन, सांसद , दुमका

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 नवंबर 25

rktvnews

टैप इन्वेस्ट (पूर्व में लीफ राउण्ड), फिक्स्ड इन्कम इन्वेस्टमेंट सीड राउण्ड में 2 मिलियन डॉलर से अधिक जुटाए।

rktvnews

Leave a Comment