RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बिहार राज्य चौकीदार दफादार पंचायत भोजपुर की जिलाकार्यसमिति की बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 15 जुलाई।बिहार राज्य चौकीदार दफादर पंचायत भोजपुर की जिला कार्यसमिति की बैठक आज ब्लॉक आरा के परिसर स्थित संघ भवन में आयोजित किया गया। अध्यक्षता रामानंद सिंह ने किया, संचालन अवधेश पासवान ने किया, कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा हमेशा वादा किया जाता है कि चौकीदार दफादर्रो का एसीपी एम ए सी पी, अनुकम्पा लाभ और चल रहे जांच में हो रहे बिलंब की जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी, अब पूरे भोजपुर के चौकीदार दफादारो ने रणनीति बनाकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। आज तक जिला प्रशासन और सामान्य शाखा से केवल आश्वासन ही संघ को मिला, समस्या का निष्पादन नही हो रहा है, मीटिंग में उपस्थिति महासंघ गोप गुट भोजपुर जिले के साथी जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने अपने संबोधन में कहा कि आज तक संघ को आश्वाशन के सिवाय कुछ नहीं मिला है, अब पूरे भोजपुर के चौकीदार को निर्णय लेना होगा कि अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा, आंदोलन करना जरूरी है क्योंकि आंदोलन ही एक मात्र रास्ता है, उपस्थित सदस्यों ने कहा कि नेता जी राम अवधेश सिंह का तीसरा पुण्य तिथि 20.7.23को आरा अंचल में आयोजित किया जायेगा और मुख्य अतिथि राकेश कुमार शर्मा अध्यक्ष मगध प्रमंडल, और विशिष्ट अतिथि मिथलेश यादव जिला अध्यक्ष अरवल और राजेश दुबे झारखंड, उमेश कुमार सुमन राज्य सचिव महासंघ गोप गुट बिहार पटना, जीतन कुमार, अन्य साथी भी कार्यक्रम में शामिल होगे । बैठक में संजय कुमार, रामदयाल सिंह, लालजी सिंह, मनोज कुमार, सिंह सहित अन्य साथी उपस्थित थे।

Related posts

नवादा:काषीचक प्रखंड के बेलड़ पंचायत में विशाल जन समूह में हुआ जन संवाद कार्यक्रम।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:अनुमंडल पदाधिकारी श्वेता भारती ने किया मंडल कारा का औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:रोजगार मेला का हुआ उद्घाटन, भोजपुर के युवाओं में कुशलता की कमी नहीं:लाल दास राय

rktvnews

जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से मिल रही आमजन को राहत: मुख्यमंत्री

rktvnews

बक्सर:ईद उल फितर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु डीआरसी में की गई ब्रीफिंग।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह ने आरा में 23.12 करोड़ रुपये की लागत से 137 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment