RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शिक्षण कौशल बच्चों के संपूर्ण विकास को सुनिश्चित करेगा : वी आनंद कुमार

प्रशिक्षण से हासिल उत्साह व सक्रियता कक्षा तक बनी रहेगी : नीशू जायसवाल

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)11 मई।शहर के नवादा स्थित बी एस डीएवी पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय शिक्षण क्षमता संवर्धन कार्यशाला आज संपन्न हुई। सी बी एस ई तथा डीएवी सीएई के निर्देशन में चल रही इस कार्यशाला में बिहार प्रक्षेत्र ‘जे’, बक्सर के अंतर्गत कुल नौ डीएवी स्कूल्स के लगभग साढे़ चार सौ शिक्षक-शिक्षिकाओं व उनके प्रशिक्षकों ने काफी गर्मजोशी से सिरकत की। इस दौरान सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के खाने-रहने आदि की बेहतर सुविधा मुहैया करायी गयी थी।
मेजबान प्रधानाचार्या नीशू जायसवाल ने कार्यशाला की सफलता के लिए हर पहलू का खासा ध्यान रखा। समापन समारोह में प्रक्षेत्रीय अधिकारी वी आनंद कुमार द्वारा सभी प्रशिक्षकों को साल ओढा़कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आनंद कुमार ने पुन:अपने शिक्षकों की टीम का हौसला बढा़ते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण की सफलता तब पूर्ण होगी जब सीखा हुआ ज्ञानात्मक व अनुभवात्मक कौशल बच्चों की कक्षा तक पहुँचेगा। शिक्षण रोचक व ग्राह्य होने के साथ-साथ बच्चों के संपूर्ण विकास में सहभागी बन सके, यही हमारा उद्देश्य है। प्रधानाचार्या नीशू जायसवाल ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से हासिल उत्साह व सक्रियता कक्षा तक सतत बनी रहेगी, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है।
इस तीन दिवसीय इन हाउस ट्रेनिंग में प्रत्येक दिन की तरह आज भी अलग-अलग विषयों में अलग-अलग शिक्षण प्रविधियों, शिक्षण संसाधनों तथा तकनीकों के उपयोग को सीखने-सिखाने के सम्मिलित प्रयास किए गए। आज की बदलती शिक्षण व्यवस्था के अनुरूप बच्चों के अनुभवात्मक ज्ञान में कैसे निखार आए, इसपर सभी विषयों में विचार किया गया। ईईडीपी, गणित, विज्ञान, भाषा, समाज विज्ञान, नैतिक शिक्षा, कंप्यूटर आदि सभी विषयों में कुशल प्रशिक्षकों ने ‘कर के सीखने’, ‘गतिविधि निर्माण करने’, कला समेकित शिक्षण तथा प्रायोगिक शिक्षण कला की निपुणता पर सबसे अधिक बल दिया। इन तीन दिनों तक डीएवी बक्सर, मोहनिया, कोचस, पुसौली, आरा, शाहपुर तथा पीरो के प्राचार्य गण व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की सक्रियता भी प्रशंसनीय रही।

Related posts

भोजपुर:सीनियर वालीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु खिलाड़ियों का चयन 21 दिसंबर को।

rktvnews

मोहन से महात्मा बनने की जीवन यात्रा का विद्यार्थी करें अध्ययन -निदेशक

rktvnews

देश भर के नागरिकों के लिए राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम 2.0 खोला गया:डॉ. एल. मुरुगन

rktvnews

वित्त वर्ष 2024-25 में खनन में रिकॉर्ड उत्पादन,प्रमुख खनिजों और गैर लौह धातुओं के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि।

rktvnews

गोवर्धनपूजा / दलिद्दर खेदाई / भैया दूज (पिड़िया)।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

Leave a Comment