RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : मुढ़ीपार के संतोष सिंह और पद्मा साहू के जीवन में आई नई रोशनी।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)11 मई।सुशासन तिहार के अंतर्गत खैरागढ़ जिले के ग्राम मुढ़ीपार में आयोजित समाधान शिविर में स्थानीय नागरिकों के जीवन में आशा की नई किरण जगाई है। इसी कड़ी में ग्राम मुढ़ीपार के निवासी संतोष सिंह और पद्मा साहू ने शिविर में श्रम कार्ड पंजीयन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर शासन ने तत्परता दिखाते हुए कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में शिविर के दौरान ही दोनों का श्रम कार्ड जारी कर दिया। संतोष सिंह और पद्मा साहू ने इस त्वरित सेवा के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि श्रम कार्ड के अभाव में उन्हें रोजी-मजदूरी के कार्यों में उचित पारिश्रमिक नहीं मिल पा रहा था। अब श्रम कार्ड प्राप्त होने से वे श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर होगा। यह पहल शासन की संवेदनशीलता और जनकल्याणकारी नीतियों की प्रभावशीलता का प्रमाण है।

Related posts

बिहार: बक्सर: डीएम और एसपी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व विधायक आशा देवी ने किया फास्ट फूड रेस्टोरेंट का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:राधा कृष्ण तालाब पर स्वच्छता श्रमदान एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

श्री राजेश कुमार सिंह ने उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग में सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया

rktvnews

भोजपुर:जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम शैलेंद्र कुमार पांडा की अध्यक्षता में मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस।

rktvnews

कदम

rktvnews

Leave a Comment