RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विशाल सिंह की शानदार जीत पर पूर्व एमएलसी डा अजय कुमार सिंह ने दी बधाई।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 मई।बिहार राज्य सहकारी विपणन संघ (बिस्कोमान) के अध्यक्ष पद पर एनसीसीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल सिंह की शानदार जीत पर बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने प्रशन्नता व्यक्त की है और नव निर्वाचित बिस्कोमान के चेयरमैन को बधाई, शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया है.
डॉ. अजय कुमार सिंह ने बिस्कोमान के अध्यक्ष पद पर विशाल सिंह की भारी जीत को उनकी प्रतिभा, कार्यकुशलता और बेहतर अनुभव की जीत बताया है और कहा कि बिस्कोमान को चेयरमैन के रूप में एक युवा नेतृत्व मिल गया है।इसी युवा नेतृत्व के बदौलत बिस्कोमान कृषि उत्पादों के वितरण,भंडारण और वितरण के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा. उन्होंने कहा कि नए चेयरमैन विशाल सिंह के नेतृत्व में अच्छे गुणवता वाले कृषि इनपुट की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित होगी और किसानो को उनके कृषि उत्पाद का उचित मूल्य मिलेगा। साथ ही बहु उद्देश्यीय गोदामों, कोल्ड स्टोरेज और प्रसंस्करण सुविधाओं का एक प्लेटफॉर्म प्रदान करके इसका मूल्य वर्द्धन करने की दिशा में एक नए युग की शुरुआत होगी। इनके अध्यक्षता में बिस्कोमान बिहार ही नहीं देश में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा और किसानो के उत्पाद की खरीद और बाजार में बिक्री की राह आसान कर किसानों की आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा।बता दें की विशाल सिंह सहकारिता के भीष्मपितामह पूर्व सांसद स्व. तपेश्वर सिंह के पोते,पूर्व सांसद स्व.अजित सिंह के पुत्र , पूर्व सांसद मीना सिंह के पुत्र हैं।

Related posts

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में अहिंसा रन का किया आयोजन।

rktvnews

धूमधाम से निकली श्रावण अधिक माह चतुर्थ सवारी।

rktvnews

वाहन चालकों को सशक्त बना रहा ऑल्ट मोबिलिटी का ‘चालक से मालिक’ EV लीज़िंग मॉडल।

rktvnews

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा का दौरा किया।

rktvnews

लखीसराय: बिंदु को मिला जीविका का सहारा,प्रकृति प्रेम को बनाया व्यवसाय,नर्सरी से मिला आर्थिक संबल।

rktvnews

प्रार्थना के साथ शुरु करे योग:स्वामी विक्रमादित्य

rktvnews

Leave a Comment