RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्वतंत्रता दिवस को आप पार्टी ने शहीद सम्मान दिवस के रुप में मनाया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 अगस्त। गुरुवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस को शहीद सम्मान दिवस “के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने आरा शहर में स्थित शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर यह संदेश भी दिया कि केवल भाषण देने और तिरंगा यात्रा निकालने से कुछ नहीं होगा।जिस प्रकार स्वतंत्रता सेनानी बिना किसी प्रकार के भेद भाव,जाति धर्म से उपर उठकर फिरंगियों की गुलामी से आजाद होने के लिए हंसते-हंसते अपनी कुर्बानी दी। इन्हें भी उचित सम्मान व न्याय के साथ साथ आम लोगों को समान नजर से विकसित किया गया रहता तो देश की स्थिति काफी बदल गई रहती। केवल वोट लेने के लिए राष्ट्रभक्ति और भावनात्मक का पाठ पढ़ाना जनता के साथ धोखाधड़ी है। इससे नेताओं का भला हो सकता है देश का नही।कार्यकर्ताओं ने पैदल पदयात्रा करते हुए जयप्रकाश नारायण, बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाबू कुंवर सिंह, शहीदे आजम भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
कार्यक्रम में शामिल मुख्य लोगों में महेन्द्र शर्मा, कृष्ण मोहन ठाकुर, नंदजी सिंह, अंकित कुमार, अमित कुमार सिंह, रमेश कुमार, ओमप्रकाश सिंह, विरेंद्र कुशवाहा, किशोरी प्रसाद, शमलेश पांडे, बिडियो शरमा, चंद्र शेखर कुमार आदि रहे।

Related posts

भोजपुर: फुटबॉल खिलाड़ी रह चुके राजेश्वर प्रसाद के निधन पर ऑनलाइन शोक सभा आयोजित।

rktvnews

महाराजा कॉलेज आरा में आयोजित हुआ राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता।

rktvnews

ब्यूटी कार्यशाला से सातवें दिन दिल्ली के ट्रेनर ने दिए टिप्स।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर, चित्तौड़गढ़ एवं पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ ने किया निम्बाहेड़ा विधानसभा के छोटीसादड़ी उपखंड के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:श्री राम नवमी महोत्सव द्वारा झांकी सदस्यों का सम्मान समारोह एवं प्रीतिभोज आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा साईकिल रैली निकाली गई।

rktvnews

Leave a Comment