RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोरखपुर के ग्राम डुमरीखुर्द में लगाई ‘ग्राम चौपाल’।

बड़ी संख्या में किसान भाई-बहनों, स्वयं सहायता समूह की दीदियों, पंचायत प्रतिनिधियों ने की भागीदारी

केंद्रीय मंत्री ने किसान भाई-बहनों से खेती के अलावा पशुपालन, मत्स्यपालन और मधुमक्खी पालन को अपनाने का आह्वान किया

जनता और मंत्री मिलकर काम करे तो व्यापक बदलाव आ सकता है:शिवराज सिंह चौहान

कृषि यंत्रों पर जीएसटी दरों में सुधार से किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिला: शिवराज चौहान

RKTV NEWS/गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)18 अक्टूबर।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के ग्राम डुमरीखुर्द में आयोजित ‘ग्राम चौपाल’ में ग्रामीण भाई-बहनों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण निवासी, किसान भाई-बहन, स्वयं सहायता समूह की दीदियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भागादारी की।
शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हित में केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयासों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार उत्पादन बढ़ाने, बेहतर बीज उपलब्ध कराने और लागत घटाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल के नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया। उन्होंने किसानों से बातचीत करते हुए प्रमुख फसलों, उत्पादन लागत और स्थानीय खाद्य की दुकानों की आवश्यकता जैसे मुद्दे की भी जानकारी ली।
श्री चौहान ने केंद्र सरकार के दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के तहत मसूर और चना के उत्पादन बढ़ाने की पहल से अवगत कराया और किसानों के सुझाव भी मांगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष केंद्र सरकार ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि की है जिससे किसानों को लाभ होगा। विशेष रूप से गेहूं, चना, मसूर और सरसों की एमएसपी में वृद्धि की जानकारी भी दी।
शिवराज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी दरों में सुधार के बाद कृषि यंत्रों पर जीएसटी 12% और 18% से घटाकर 5% कर दी गई है, जिससे किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने किसान भाई-बहनों को खेती के अलावा पशुपालन, मत्स्यपालन, मधुमक्खी पालन और बागवानी के लिए भी प्रेरित किया। पशुओं के टीकाकरण के लिए चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
इस ‘ग्राम चौपाल’ में बड़ी संख्या में किसान, स्वयं-सहायता समूह की दीदियां और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे, जिन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री चौहान से अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण विकास और कृषि समृद्धि के लिए सभी से सहयोग एवं भागीदारी की अपील की।

Related posts

प्रधानमंत्री ने गुजरात के अहमदाबाद में साइंस सिटी का दौरा किया।

rktvnews

इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में सरकारी नीतियां और प्रशासन की भूमिका।

rktvnews

अखंड ज्योति ने नेत्र देखभाल में क्रांति लाने के लिए विजन 2030 किया लॉन्च।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने बरसात पूर्व तैयारियों को लेकर नगर निकायों के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन एवं टोल फ्री नंबर जारी करने के दिए निर्देश।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

rktvnews

दुमका:स्कूली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित, विद्यालयों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment