RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सदर अस्पताल के विभिन्न मुद्दों को लेकर एबीवीपी ने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से मिलकर सौंपा ज्ञापन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 मई।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,भोजपुर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सदर अस्पताल,आरा से मिलकर अस्पताल संबंधित 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। जिला संयोजक अनूप सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो कि अपने स्थापना काल से ही समाज हित में कार्य करते आ रही हैं। आज बहुत दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि अपने भोजपुर जिला के कुल 14 प्रखंडों का इकलौता बड़ा सदर अस्पताल जो कि आरा में स्थित हैं विभिन्न परेशानियों से जूझ रहा है। आज उसी संदर्भ में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से मिलकर मांग पत्र सौंपा जा रहा है। वहीं प्रदेश कार्यकारणी सदस्य आदित्य सिंह ने कहा कि आए दिन लोगों के समस्याओं को देखते हुए समाज हित में हमारी 11 सूत्री मांगों में अस्पताल में तैनात सभी गार्ड की मनमानी पर रोक लगे,एम्बुलेंस सेवा को जल्द से जल्द शुरू हो, Blood Bank में रक्त उपलब्धता सुनिश्चित हो,इंजुरी रिपोर्ट तय समय सीमा के अंदर हो, अस्पताल में ICU/ventilator फैसिलिटी शुरू हो,
ऑपरेशन की व्यवस्था हो,गोली लगें मरीजों की ऑपरेशन की व्यवस्था हो,चिन्हित कर पार्किंग की व्यवस्था शुरू की जाए, आए दिन गार्ड के रहते हुए विभिन्न वाहनों की चोरी बंद हो,मूलभूत सुविधा शौचालय, लाइट, रक्त जांच, X-ray, Ultrasoundआदि की उचित व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए।मुख चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया गया।मांग पत्र सौंपने में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारणी सदस्य निखिल राज,चंदन कुमार,राहुल तिवारी,रितेश,विक्रांत,धीरज सिंह, मंदीप कुमार,हर्ष राज मंगलम, शशि रंजन आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मोतिहारी सदर की संयुक्त अध्यक्षता में जाम और अतिक्रमण को ले बैठक।

rktvnews

युवाओं का भविष्य चौपट करने के बाद शिगूफेबाजी का मास्टर स्ट्रोक।

rktvnews

सीनियर में धीरज राय,और जुनियर में शुभम कुमार को मिले तीन तीन गोल्ड!भोजपुर जिला हुआ गौरवान्वित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:एनडीए द्वारा जाति जनगणना का फैसला ‘सामाजिक न्याय की जीत:डॉ. अखिलेश पटेल, राष्ट्रीय महासचिव, युवा मंच, अपना दल (एस)

rktvnews

भोजपुर:विजयादशमी पर डॉ संजीव पांडेय ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।

rktvnews

भोजपुर:स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने में सहयोग नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की कटेगी बिजली।

rktvnews

Leave a Comment