RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी कपूर कुमार टुडू के निधन पर उनके पैतृक आवास पहुंचे, दिवंगत के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु कामना की, शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया।

मुख्यमंत्री ने कहा- कपूर टुडू जी का झारखंड अलग राज्य आंदोलन में था अहम योगदान, सामाजिक सरोकार से जीवन भर रहा नाता।

RKTV NEWS/रांची (झारखंड)08 मई।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता कपूर कुमार टुडू जी (कपूर बागी जी ) के निधन पर बुधवार को सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल के चिलगू- चाकुलिया स्थित आवास पहुंचकर दिवंगत के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति देने हेतु प्रार्थना की। मुख्यमंत्री अंतिम यात्रा और अंत्येष्टि कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

जीवन भर रहा सामाजिक सरोकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कपूर टुडू जी के रूप में मैंने अपना एक भाई, दोस्त और झारखंड आंदोलनकारी खो दिया है। उनका निधन ना सिर्फ हमारी पारिवारिक क्षति है बल्कि इस राज्य ने एक ऐसे व्यक्तित्व को खो दिया है, जिन्होंने अलग राज्य के संघर्ष से लेकर अपने पूरे जीवन काल में सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर आम लोगों की तकलीफों को दूर करने का प्रयास करते रहे। मुख्यमंत्री ने व्यथित मन से कहा कि उनका निधन हमारे लिए अपूरणीय क्षति है। दिवंगत कपूर कुमार टुडू जी को अश्रुपूर्ण नमन।

परिवार में मां, पत्नी और तीन नाबालिग बच्चे

विदित हो कि दिवंगत कपूर कुमार टुडू जी रिश्ते में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के फुफेरे भाई थे । 6 मई- 2025 को उनका निधन हो गया था। वे अपने पीछे मां सुखी टुडू, पत्नी सुकुरमनी टुडू एवं दो पुत्र, एक पुत्री छोड़ गए हैं। वे अपनी सादगी और सरलता के लिए जाने जाते थे। सामाजिक सरोकार और आम लोगों के प्रति सेवा भाव उनकी पहचान थी।

Related posts

चतरा:भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के सदस्य राम रघुवंशी का हुआ चतरा आगमन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जयललिता को उनकी जयंती पर याद किया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में जल विद्युत परियोजनाओं के विकास के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र की राज्य सरकारों द्वारा इक्विटी भागीदारी के लिए केंद्रीय वित्तीय सहायता को मंजूरी दी।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण जिला के थारू टोला घोटवा से की ‘प्रगति यात्रा’ की शुरुआत।

rktvnews

विश्व महावारी स्वच्छता दिवस पर स्टार अवॉर्ड कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

शाहाबाद में इंडिया को क्लीन स्वीप एनडीए सफाचट।

rktvnews

Leave a Comment