RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर: बखोरापुर काली मंदिर ट्रस्ट द्वारा नवयुवकों के बीच खेल अभ्यास हेतु जंपिंग पैड किया गया वितरित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 मई।खेल-कूद उपहार समारोह का आयोजन बसंतपुर गांव में किया गया। जिसमें गांव एवं आस पास के प्रमुख लोगों तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। मां काली बखोरापुर मंदिर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल ने बताया कि ट्रस्ट बराबर जनहित के कार्यों को करते रहता है। इसी क्रम में नवयुवकों को खेल के प्रति प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए जंपिंग पैड को आज बसंतपुर गांव के नवयुवकों को खेल कूद के अभ्यास के लिए हस्तगत कराया गया। जंपिंग पद 9 फीट लंबा 6 फीट चौड़ा और ढाई फीट मोटा है जिसकी लागत 25000 रुपए की है। बताते चले कि बसंतपुर गांव प्रसिद्ध गणितज्ञ बाबू वशिष्ठ नारायण सिंह का जन्म स्थली है इसलिए युवाओं को प्रेरित करने के लिए आयोजन का यहां से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी पुष्पेंद्र सिंह (जमीरा कोठी), बखोरापुर काली मंदिर के रवि शंकर सिंह,धरमवीर सिंह, अभय कुमार सिंह, मनोज कुमार, भदई सिंह, सनी कुमार, बेबी कुमारी,सिमरन कुमारी,ज्योति कुमारी, रामचंद्र सिंह, राहुल कुमार, सनी,निखिल, लाली सिंह, चंद्रमणि सिंह सहित अन्य गांव के प्रतिष्ठित लोग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

देवघर:राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

रायपुर : रात में मछुआरे का काम करने वाले अब्दुल फताह की छलांग ने लक्षद्वीप एथलेटिक्स के लिए एक नया अध्याय लिखा।

rktvnews

गिरीडीह:मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक हुई संपन्न।

rktvnews

पावन मध्य प्रदेश!

rktvnews

आजमगढ़:तिहाड़ जेल के डायरेक्टर जनरल द्वारा ब्रह्माकुमारी माता कैलाशपति का गौरव सम्मान।

rktvnews

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आयुष मंत्रालय की दशकीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

rktvnews

Leave a Comment