RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने 1 जून से विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम के बीच उड़ान सेवा फिर से शुरू करने की घोषणा की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 05 मई।केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने आज विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम के बीच सुबह की उड़ान सेवा फिर से शुरू करने की घोषणा की। यह उड़ान सेवा 01 जून 2025 से शुरू होगी। यह मार्ग विजयवाड़ा को राज्य के वित्तीय केंद्र विशाखापत्तनम से जोड़ते हुए आंध्र प्रदेश में कनेक्टिविटी को काफी बढ़ाएगा।
नए संशोधित उड़ान कार्यक्रम को लगातार यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित सुबह की उड़ान विजयवाड़ा से सुबह 7:15 बजे रवाना होगी और 8:25 बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी। वापसी की उड़ान विशाखापत्तनम से सुबह 8:45 बजे रवाना होगी और 9:50 बजे विजयवाड़ा पहुंचेगी।
इस सविधा के बारे में चर्चा करते हुए, नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, “क्षेत्रीय कनेक्टिविटी समावेशी विकास और यात्रा में आसानी के लिए हमारे दृष्टिकोण का आधार है। विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम के बीच इस महत्वपूर्ण उड़ान लिंक की बहाली से यात्रियों को काफी लाभ होगा, दोनों शहरों के बीच आर्थिक जुड़ाव को बढ़ावा मिलेगा और आंध्र प्रदेश के व्यापक विकास के लक्ष्यों को समर्थन मिलेगा।
यह पहल पूरे भारत में परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के व्यापक दृष्टिकोण के हिस्से के रूप में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार लाने, विशेष रूप से टियर-2 और टियर-3 शहरों में, सरकार के फोकस को दर्शाती है।

Related posts

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि की गई अर्पित।

rktvnews

दरभंगा:बहेड़ी के झझरी चौक स्थित किराना दुकान से एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

आरा स्टेशन पर छूटे यात्री के बैग को रेल थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास ने यात्री को किया सुपुर्द।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:अनुकम्पा पर मिली नौकरी : 47 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, सपनों को मिला पंख।

rktvnews

एआई की वजह से बाधा के बावजूद मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में जबरदस्त वृद्धि की संभावना: सीआईआई के बिग पिक्चर समिट में सूचना और प्रसारण सचिव

rktvnews

पवना निवासी कपड़ा व्यवसायी बिनोद केशरी के दुकान पर हमला करने वाले अपराधियों को अविलंब गिरफ्तारी हो-व्यवसायी संघ

rktvnews

Leave a Comment