RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:भगवा धर्मध्वजा सदा लहरता रहेगा,प्रचार रथ रवाना कर बोले संत देवराहाबाबा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 अप्रैल।01 अप्रैल को रामनवमी शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित करने व जानकारी देने के लिए सभी प्रखंडों व गांवों में प्रचार रथ सज-धज कर बुढ़वा महादेव मंदिर से निकला।इस मौके पर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भारी संख्या मे उपस्थित रहे। भारी भीड़ के बीच जय श्रीराम के जयघोष से पूरा माहौल व वातावरण गूंजता रहा। प्रचार रथ गाड़ी को श्री देवरहाबाबा शिवानाथदास जी महाराज भगवा ध्वज फहराकर व दिखाकर रवाना किया।यह प्रचार रथ पूरे जनपद में आरा भ्रमण कर रामभक्तों को राम नवमी के दिन विराट शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेगा। महाराज जी अपने संबोधन में कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम अखिल ब्रह्माण्ड नायक हैं, इन्होंने अपने आचार विचार व्यवहार और विषम परिस्थितियों में भी मर्यादा स्थापित की वह सदियों सदियों से मान्य और अनुकरणीय है। करोड़ो सनातनियों के पूज्य और कण कण में बसते हैं। ऐसे पूज्य धर्म ध्वजा वाहक , भारतीय सभ्यता संस्कृति और धर्म रक्षक प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव 6 अप्रैल को मनाया जा रहा है जिसमें ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जा रही है।सबको शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण है। 4अप्रैल को सम्मान समारोह भी है।इस मौके पर महासचिव शंभू चौरसिया, कोषाध्यक्ष गोकुल सिंह, सह कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सन्नि पांडे, सुरक्षा प्रमुख राजेश्वर पासवान, झांकी प्रमुख शंभु सिंह, सह झांकी प्रमुख हरिओम सिंह रोहित सिंह बजरंगी, नविन जी, संतोष सिंह,अजय जी, राणा रुद्र प्रताप, अभिषेक केसरी,विक्की, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:1 जुलाई से नएआ पराधिक कानून लागू,सबको समझने और मानने की जरूरत:पुलिस अधीक्षक भोजपुर

rktvnews

धमाका नहीं, ड्रामा कर रहे राहुल गांधी : अनुराग सिंह ठाकुर

rktvnews

बागपत:उत्तर प्रदेश पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में लगभग 7500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और इन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

आयुक्त के आवासीय परिसर में आयुक्त के सचिव ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment