RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

B टीम के मुद्दे पर खूब गरजे प्रशांत किशोर, बोले – जन सुराज बिहार के जनता की B टीम है।

बिहार की बदहाली के असली गुनहगार भाजपा और कांग्रेस है।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)11 सितंबर।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने उन सभी लोगों को करारा जवाब दिया जो जन सुराज या उन्हें किसी न किसी दल का बी टीम कहते हैं। सुपौल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान उन्होंने कहा कि राजद के लोग हमें भाजपा की बी टीम कहते हैं, जबकि भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव में मात्र 19 प्रतिशत वोट ही मिले हैं। बिहार में भाजपा का अपना कोई वजूद नहीं हैं, तभी तो उन्होंने केवल 42 सीटें जीतने वाले नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बना रखा है जबकि हाल ही के दिनों में भाजपा दूसरे राज्यों में दलों को तोड़ कर अपनी सरकार बनाने के लिए जानी जाती है। बी टीम उसका बना जाता है जो मज़बूत होती है और बिहार में तो भाजपा खुद ही कमज़ोर है। भाजपा का यहाँ पर न तो कोई नेता है और न ही उनकी बिहार के लिए कोई नीति है। जबकि भाजपा के नेता हमें राजद की बी टीम कहते हैं। उन्होंने कहा जन सुराज जनता की बी टीम है।
उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ सांसदों के लिए बिहार में पहले लालू के समय जंगल राज को और अब नीतीश के समय अफसर राज को दोनों ही दलों ने पनपने दिया। क्या उन्हें नहीं पता की बिहार देश का सबसे गरीब राज्य है, क्या उन्हें नहीं पता बिहार में पलायन सबसे बड़ी समस्या है? उन्होंने अपनी सरकार बचाने के लिए बिहार को लालू और नीतीश के हवाले छोड़ दिया। इसलिए आज जो बिहार की दुर्दसा है उसके लिए भाजपा और कांग्रेस जिम्मेदार हैं|

तेजस्वी के 9वीं फेल होने पर PK ने फिर किया हमला, बोले – कम से कम अब 10वीं की परीक्षा देकर पास हो जाइए, कल से 10वीं पास बोलना शुरू कर देंगे

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को चुनौती दी की अब भी यदि वह 10वीं पास कर लेंगे तो फिर वह उन्हें 9वीं फेल नहीं कहेंगे। उसके बाद उन्हें 10वीं पास कहेंगे। उन्होंने कहा की लोग मुझसे पूछते है कि आप तेजस्वी को 9वीं फेल क्यों कहते है? मुझको यह बात समझ नहीं आती की इसमें गलत क्या है? 9वीं फेल व्यक्ति को 9वीं फेल ही कहेंगे। जैसे डॉक्टर इंजीनियर को हम डॉक्टर इंजीनियर कहते हैं, उन्हें तो 9वीं फेल नहीं बुलाते। उन्होंने तेजस्वी के उस बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘हम इतने ईमानदार है कि माँ- बाबूजी मुख्यमंत्री थे तब हम जाली डिग्री बना सकते थे पर हमने नहीं बनवाई’ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने जाली डिग्री नहीं बनाई यह बात ऐसे बताते हैं जैसे हम पर कोई एहसान किया हो। जाली डिग्री नहीं बनाने के लिए जनता को जैसे उनका आभार व्यक्त करना चाहिए। इस तरह के बयान से उनकी शिक्षा के प्रति सोच को दर्शाती है। जबकि मैं तो कहूँगा उन्हें बिहार की जनता का आभार व्यक्त करना चाहिए क्योंकि उन्होंने 9वीं फेल व्यक्ति को बिहार का उप-मुख्यमंत्री बनाया।

Related posts

चतरा:सीसीएल एवं एनटीपीसी के सहयोग से आवास मरम्मति एवं मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास हेतु एमओयू संपन्न।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- उमंग, उत्साह और मनोरंजन के साथ मिल रही योजनाओं की जानकारी शुभम, लोकेश और फिरोज ने जीती पुरस्कार राशि।

rktvnews

भोजपुर:20 मई को उपमुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की चाँदी मे जनसभा,एनडीए ने की पूरी तैयारी।

rktvnews

शराब के साथ गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का किया शुभारंभ, जागरूकता रथ को दिखाई झंडी।

rktvnews

भोजपुर एसपी ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस पब्लिक सहयोग के मद्देनजर जिले सहित कई थाना क्षेत्रों में कराया खेल प्रतियोगिता।

rktvnews

Leave a Comment