RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने अस्थाई गौशाला रटौल का किया निरीक्षण।

पशु पक्षियों जीव जंतुओं को ना हो कोई समस्या संबंधित अधिकारी रहे गंभीर।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)04 मई।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने शनिवार को अस्थाई गौशाला रटौल का निरीक्षण किया जिसमें 101 गौवंश संरक्षित मिले जिसमें नर 42, मादा 59 थे कुल उपलब्ध भूसा 600 कुंतल व चोकर 500किलो व हरा चारा भी उपलब्ध मिला जिलाधिकारी में गोवंश को गुड़ खिलाया और फूलों की माला पहनाई उन्होंने कहा गौ माता की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है उन्हें गौशाला में व्यवस्थाएं सभी अच्छे मिले गोवंश के ऊपर गर्मी के दृष्टिगत कुलर और पंखे संचालित अवस्था में मिले गौशाला वातानुकूलित थी उसमें साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था मिली साफ सफाई के लिए 6 संरक्षक मौजूद हैं गौशाला में जगह-जगह 6 पानी की नाद भी राखी मिली 6 सीसीटीवी कैमरे सक्रिय व्यवस्था में पाए गए गौशाला में सीसीटीवी का एक्सेस के लिए डिस्प्ले भी लगा हुआ था और मोबाइल में भी अधिशासी अधिकारी के संचालित थे जिलाधिकारी निर्देशित क्या की गौशालाओं में किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए अगर लापरवाही होती है तो संबंधित अधिकारी की जवाब दे ही तय की जाएगी। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रतिदिन पशु धन प्रसार अधिकारी अपने क्षेत्र की गौशालाओं के भ्रमण अवश्य करें जिससे कि गर्मी को देखते हुए गौशालाओं बीमार हो रहे गोवंश को स्वस्थ रखा जा सके और उनकी देखरेख करना ही हम सब की प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी पशुओं जीव जंतुओं के प्रति अत्यधिक गंभीर हैं उन्होंने जनपद के प्रमुख स्थलों पर गर्मी के दृष्टिगत पानी के सकोर व नाद रख गए हैं जगह-जगह पर बड़ी-बड़ी नाद भी रखवाई गई है जिससे कि इधर-उधर घूमने वाले पशु पक्षी जीव जंतु पानी पीकर अपनी प्यास बुझा सके जीव जंतुओं के प्रति जिलाधिकारी की ममता अलग है उनके इस कार्य की जनपद में सराहना हो रही है।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अरविंद कुमार त्रिपाठी ,जिला विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे ,अधिशासी अधिकारी वीरज कुमार त्रिपाठी सहित चेयरमैन जुनैद फरीद आदि उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने जी20 ऊर्जा मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

राजस्थान:वरुण सागर में लगेगी भगवान झूलेलाल की मूर्ति एवं बनेगा घाट: वासुदेव देवनानी

rktvnews

भोजपुर: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च।

rktvnews

खैरागढ़ की विरासत को संजोये रखना हमारी प्राथमिकता : डॉ. लवली शर्मा

rktvnews

हनुमानगढ़ : नशे के ऑफर को ‘ना‘ कहना सीखना होगा : जिला कलेक्टर

rktvnews

गढवा: डीसी ने इमरजेंसी ड्यूटी में चिकित्सकों के नही रहने की खबर पर लिया संज्ञान,सिविल सर्जन को दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment