RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के बागवानी प्रभाग की समीक्षा।

वैश्विक उत्पादकता में ऊपरी पायदान पर छलांग लगाने के लक्ष्य के साथ काम करें: शिवराज सिंह

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 03 मई।भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के माध्यम से देश में कृषि क्षेत्र के समग्र विकास को और बेहतर करने के उद्देश्य से लगातार समीक्षा और मॉनिटरिंग कर रहे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को इस क्रम में पुनः आईसीएआर के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान शिवराज सिंह ने की आईसीएआर के बागवानी प्रभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए है कि वे वैश्विक उत्पादकता में हमारे देश की ऊपरी पायदान पर छलांग लगाने के लक्ष्य के साथ जुटकर काम करें।
बैठक में, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह बागवानी क्षेत्र के विकास और बागवानी से जुड़े किसान भाइयों-बहनों के हित में अपने व्यापक विचार साझा करते हुए कहा कि आने वाले समय में जैसे-जैसे सामाजिक-आर्थिक समृद्धि और बढ़ेगी, बागवानी उत्पादों (विभिन्न प्रकार के फल-सब्जियों) की उपभोक्ता मांग में भी तेजी से बढ़ेगी, इसे दृष्टिगत रखते हुए बेहतर उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए और अच्छे तरीके से काम करना होगा। उन्होंने कहा- बागवानी क्षेत्र में अनुसंधान के लोकव्यापीकरण के लिए अभियान चलाया जाना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने वैश्विक स्तर पर उत्पादकता बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि विश्व स्तर पर हम कैसे ऊपरी पायदान पर छलांग लगाएं, उसके लिए पूरी कोशिश होनी चाहिए, कुछ उत्पादों के मामले में हम बेहतर है, लेकिन और अधिक उत्पादों पर भी हमें काम करते हुए उत्पादकता के उच्च मापदंड अपनाते हुए काम करना होगा, इसलिए अच्छी गुणवत्ता के साथ उत्पादन-उत्पादकता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ें।
शिवराज सिंह ने बागवानी क्षेत्र की बेहतर फसल पद्धतियों का अध्ययन करने के साथ ही किसानों तक अनुसंधान व आवश्यक जानकारी की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए भी प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अनुसंधान की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की जरूरत है, ताकि बागवानी के किसान योजनाओं का सही लाभ उठा सके, इसके अभियान स्तर पर काम किया जाना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कीटनाशकों के सही मात्रा में इस्तेमाल की भी बात कही और फसलों में बीमारियों की रोकथाम के लिए भी आईसीएआर द्वारा शोध एवं समुचित कदम उठाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने घातक कीटनाशकों से बचते हुए ज्यादा पोषण क्षमता वाली, स्वास्थ्यवर्धक फसलों का उत्पादन बढ़ाने पर बल दिया, साथ ही कहा कि किसानों तक पौधों की अच्छी किस्मों की आपूर्ति होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों को बेहतर नर्सरियों के माध्यम से अच्छी किस्म के पौधे मिलना सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना होगा।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इलायची, केसर, सूपारी, काली मिर्च इत्यादि जैसे विशेष किस्म की फसलों की पैदावार के संबंध में और विशेष शोध और प्रयास करने की कोशिश होना चाहिए। साथ ही, उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि नई किस्मों के साथ-साथ अच्छा उत्पादन देने वाली कुछ पुरानी किस्मों के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी हमारे वैज्ञानिक प्रतिबद्ध है।
श्री चौहान ने कुछ फसलों, विशेषकर आलू, प्याज, टमाटर के संदर्भ में बात करते हुए कहा कि इनके मामले में किसानों को मिलने वाला दाम और उपभोक्ताओं द्वारा देय राशि के बीच का अंतर कम होना चाहिए, ताकि सीधा लाभ किसानों तक पहुंच सके।

Related posts

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन किए अर्पित।

rktvnews

परिवार नियोजन पखवाड़ा हेतु प्रचार गाड़ी को एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

झारखण्ड:अबुआ वीर अबुआ दिशोम एक महत्वपूर्ण अभियान : चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री ने देर शाम तक की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा।

rktvnews

गांवों के विकास के बिना प्रदेश और देश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

rktvnews

भारत सरकार ने सभी विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को अगले तीन वर्षों के भीतर भारतीय भाषाओं में प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए अध्ययन सामग्री डिजिटल रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

rktvnews

Leave a Comment