RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:नीट परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।

नीट परीक्षा 4 मई को, 347 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)02 मई।उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में नीट परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त कार्यालय कक्ष में बैठक की गई। मौके पर नीट परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बताया गया कि परीक्षा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चतरा में होगी। परीक्षा चार मई को अपराह्न 2:00 बजें से 5:00 बजे तक होगी। केन्द्र में परीक्षार्थियों का प्रवेश पूर्वाह्न 11:00 बजे से शुरू हो जाएगा और दोपहर 1:30 बजे के बाद प्रवेश पर रोक लग जाएगी। उपायुक्त श्री रमेश घोलप एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय ने अधिकारियो के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
उन्होंने परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करने और सतत निगरानी के अलावा प्रवेश द्वार पर कड़ी जांच और पहचान पत्र का अनिवार्य रूप से सत्यापन करने की बात कही। उन्होंने प्रश्न पत्र खोलने एवं सीलबंद करने की प्रक्रिया सहित अन्य सभी गतिविधि की वीडियोग्राफी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। परीक्षा केन्द्र के निर्धारित दायरे में धारा 166 लागू कर भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित करने समेत मेडिकल व आपातकालीन सुविधाओं की उपलब्धता तथा परीक्षा की गोपनीयता सुनिश्चित करने की बात कहीं। परीक्षा केंद्र परिसर में ही मोबाइल केंद्र बनाने का निर्देश दिया। जहां कार्य करने वाले कर्मी एवं पदाधिकारियों का मोबाइल जमा की जाएगी। किसी भी पदाधिकारियों को परीक्षा केंद्र भवन में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षार्थियों को बिना किसी असुविधा के परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर मिलना चाहिए, इसके लिए आवश्यकतानुसार हेल्प डेस्क की स्थापना और समुचित सूचना बोर्ड लगाया जाएं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। जिला नियंत्रण कक्ष के अलावा परीक्षा केन्द्रों में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित होंगे। परीक्षा संचालन का कंट्रोल रूम से भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने परीक्षा केंद्र के बाहर 100 मीटर की दूरी तक पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करते हुए विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

पूर्व आइएएस डॉ चंद्रगुप्त अशोकवर्धन के निधन से शिक्षा और साहित्य जगत मर्माहत:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

राजस्थान:मुख्य सचिव की जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा एवं अन्य परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में बैठक।

rktvnews

केरल की राज्य मंत्री वीना जॉर्ज ने केरल में ‘आयुष सेक्टर में आईटी समाधान’ पर आयोजित राष्ट्रीय आयुष मिशन कार्यशाला का उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:आईसीटी चैंपियनशिप में प्रतिभाओं का सम्मान, 109 छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत।

rktvnews

आयुष्मान योजना को लेकर हेमंत सरकार ले रही अव्यावहारिक फैसला : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

Leave a Comment