RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिलान्यास

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने गीडा, गोरखपुर में 1,040 करोड रु0 लागत की 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

गोरखपुर/उत्तर प्रदेश 23 फरवरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में उस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगेबढ़ रही है, जिसका संकल्प एक विकसित भारत है। विकसित भारत के लिए विकसितउत्तर प्रदेश तथा विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित गोरखपुर आवश्यक है।गोरखपुर के विकास के लिए औद्योगिक निवेश आवश्यक है। आज गोरखपुर में यह कार्यलगातार हो रहा है। इस प्रकार का सफल वातावरण एक अच्छी नीयत वाली सरकार केपरिणाम स्वरूप ही सामने आता है। यहाँ उद्योग व निवेश प्रोत्साहन के लिए जिलाप्रशासन, पुलिस प्रशासन, गीडा व जनप्रतिनिधि के साथ जनता भी बधाई के पात्र हैं, जो अपनी भूमि देकर उद्योगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री गुरुवार को सेक्टर-13, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा)।गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में 1,040 करोड़ रुपये लागत की 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के उपरान्त अपने विचार व्यक्त रहे थे।इन विकास परियोजनाओं में 650 करोड़ रुपये लागत की गीडा के सेक्टर 11 मेंकालेसर आवासीय भूखण्ड परियोजना का शुभारम्भ, 90 करोड़ रुपये लागत की अन्य 18विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ 300 करोड़ रुपये लागत कीगीडा के सेक्टर-13 में प्लास्टिक रिसाइकिलग एवं फूड पैकेजिंग कंटेनर यूनिट का शिलान्यास भी सम्मिलित हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवंसूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) के छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर वासियों को विकास परियोजनाओं की बधाई देते हुएकहा कि आज एक साथ गीडा में कई परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास काकार्य हो रहा है, जिसमें 650 करोड़ रुपये लागत की कालेसर आवासीय योजना काशुभारम्भ भी सम्मिलित है। इसके अतिरिक्त गीडा से जुड़ी करोड़ों रुपये कीपरियोजनाओं का भी लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है। एस०डी० इण्टरनेशनल के 300करोड़ रुपये के निवेश के भूमि पूजन का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ है। गीडा द्वारायुवाओं को कौशल विकास हेतु नाइलिट में प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाण पत्र भी दियागया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने प्रत्येक व्यक्ति को आवास देने के लिएप्रधानमंत्री आवास योजना की शुरूआत की थी। देश में 04 करोड़ गरीबों को आवास कालाभ प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश में 56 लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराया गया है।ये वे लोग हैं, जो बहुत गरीब हैं तथा जिनके पास कुछ भी नहीं था। इसके अतिरिक्तपैसे से आवास खरीदने वालों के लिए आज यहाँ गोरखपुर विकास प्राधिकरण एवं गीडाने सभी श्रेणी के लोगों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए योजना शुरू कीहै। इसके अन्तर्गत बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली, नाली, सीवर आदि के लिएविकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां एस०डी0 इण्टरनेशनल 300 करोड़ रुपये की लागतसे अपनी पैकेजिंग यूनिट लगायेगा। पैकेजिंग का बहुत महत्व होता है। उत्पाद कितनाभी अच्छा हो, यदि उसका बाहरी आवरण अच्छा न हो, तो वह बाजार में प्रतिस्पर्धा नहींकर पाता है। खरीददार सबसे पहले उसके बाहरी आवरण से ही आकर्षित होता है।इससे उत्पाद की अच्छी कीमत प्राप्त होती है। दुनिया के बाजार में भी वह उत्पाद अच्छीप्रतिस्पर्धा करता है। गीडा में इस कार्य से न केवल गोरखपुर, बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश वनेपाल के लोग भी लाभान्वित होंगे। विभिन्न ब्राण्ड की अच्छी पैकेजिंग की सुविधा उन्हेंप्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गीडा नई ऊंचाईयों को छू रहा है। यहां पूर्वान्चलएक्सप्रेस-वे का लिंक एक्सप्रेस-वे भी बन रहा है। शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य पूराहोने पर लखनऊ जाने के लिए लोगों को दो मार्ग प्राप्त हो जायेंगे। पहला मार्ग खलीलाबाद से व दूसरा मार्ग इस लिंक एक्सप्रेस-वे से प्राप्त होगा। इस एक्सप्रेस-वे केदोनों ओर औद्योगिक कलस्टर विकसित करने के लिए विगत 03 से 04 वर्ष से लगातारप्रयास किया गया है। वरुण वेबरेज, केयान इण्डस्ट्रीज, सी०पी० मिल्क, तत्वा प्लास्टिक,सी०्डब्ल्यूसी0 बालाजी प्रोसेसिंग, रूंगटा इण्डस्ट्री आदि द्वारा उद्योग लगाये जा रहे हैं।इन उद्यमों से सीधे-सीधे 05 हजार युवाओं को नौकरी प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नाइलिट द्वारा प्रशिक्षित युवा अब स्थानीय स्तर परनौकरी प्राप्त कर सकेगा, यह छात्र अकादमिक डिग्री के साथ कौशल प्रशिक्षण भी प्राप्त कर रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में भी यह प्राविधान है कि छात्र परम्परागत शिक्षाके साथ स्किल डेवलपमेंट के कोर्स से जुड़कर प्रमाण पत्र प्राप्त करें। इससे छात्रों कोपढ़ाई के बाद रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। युवा आत्मनिर्भर होकर आगे भी किसीप्रतिस्पर्धा की तैयारी कर सकता है। अब वह जीवन भर माता-पिता पर आश्रित नहीं रहेगा। गीडा में 05 हजार नौकरियों के अतिरिक्त अन्य उद्योगों में भी युवाओं कोरोजगार प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद गोरखपुर में 25 एकड़ क्षेत्र में गारमेण्ट पार्कविकसित हो रहा है। प्लास्टिक पार्क 88 एकड़ क्षेत्रफल में स्थापित हो रहा है। फ्लैटेडफैक्ट्री भी गीडा में बन रही है। धुरियापार औद्योगिक टाउनशिप के लिए भी भू-अधिग्रहणकी कार्यवाही चल रही है। इसमें प्रयास है कि 5500 एकड क्षेत्रफल में एक नईटाउनशिप बनाकर औद्योगिक कार्य शुरू किया जा सके। हाल ही में यहां पर एकसीमेण्ट फैक्ट्री के भी निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए है। यहाँं के लोगों को नौकरियों केलिए देश व प्रदेश के अन्य शहरों में जाना पड़ता है। अब इन उद्योगों की स्थापना के कारण उन्हें यहीं पर नौकरी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम अच्छी कानूनव्यवस्था व अच्छी सरकार के चुनाव के कारण ही प्राप्त होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गोरखपुर, एक नया गोरखपुर बन रहा है।कालेसर से जंगल कौड़िया को जोड़ने के लिए बाईपास बन गया है। गोरखपुर में एम्सहै, साथ ही, मेडिकल कॉलेज का उन्नयन भी हो चुका है। यहां फर्टिलाइजर कारखानाशुरू हो चुका है। गोरखपुर में 04-04 विश्वविद्यालय हैं। विगत दिनों शासन द्वारा यहाँभौवापार में पशु चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण को भी स्वीकृति दी जा चुकी है। हर एक क्षेत्र में नयापन देखने को मिल रहा है। शिक्षा के लिए सहजनवां में अटल आवासीय विद्यालय तथा हरपुर बुदहट में आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहाँ बहुत सारे निर्माण कार्य हो रहे हैं, जिनके बारे में पहले कोई नहीं सोचता था। यह सारे कार्य सुशासन एवं सकारात्मक माहौल केकारण सम्पन्न हो रहे हैं। अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला का भव्य मंदिर बन चुका है।विकास के साथ आस्था को भी सम्मान मिल रहा है। विकास के साथ आस्था का सम्मानतथा बिना भेदभाव सभी को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो, इसकेलिए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम को सांसद रवि किशन शुक्ल तथा विधायक प्रदीप शुक्ला ने भीसम्बोधित किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:समाहरणालय में अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त के निर्देश पर वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन।

rktvnews

गढ़वा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने डॉ० भीमराव अंबेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजली।

rktvnews

4 जनवरी को मनाया जाएगा विश्व ब्रेल दिवस।

rktvnews

भारत लोन ने 90% रिटेंशन रेट के साथ अपनी बेजोड़ कस्टमर लॉयल्टी को बनाए रखते हुए 2026 तक 2 करोड़ ग्राहकों तक पहुंचने की घोषणा की है।

rktvnews

Leave a Comment