RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:पूर्वजों को याद कर उनके आदर्शों पर चलना सच्ची श्रद्धांजलि : प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन

RKTV NEWS/पटना(बिहार )02 मई।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश के तत्वावधान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय महामाया प्रसाद सिन्हा की जयंती हर्षोल्लास मनाई गई । गणपति उत्सव गार्डेन यारपुर पटना के सभागार में पदाधिकारीयों एवं सदस्यों की उपस्थिति में गुरुवार को संध्या पांच बजे मनाया गया।अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने किया। सर्वप्रथम भगवान श्री चित्रगुप्त जी की वंदना के बाद अध्यक्ष द्वारा स्व महामाया प्रसाद सिन्हा के फोटोग्राफ पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात अन्य उपस्थित सदस्यों द्वारा पुष्पांजलि की गयी।
कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए श्री सिन्हा ने बताया की महासभा अपने सभी महान पूर्वजों को उनके जयंती एवं पुण्यतिथि पर याद करती है। उनके जीवन वृत्त,उनके आदर्शों,उनके योगदान को, उनके संदेश को नई पीढ़ी के साथ साथ जन जन तक पहुंचाने का कार्य करती है। सदस्यों से संपर्क रखकर व संगठन को मजबूत बनाना भी लक्ष्य है।महामाया बाबू,का जन्म एक मई उन्नीस सौ नौ में सारण के एक कुलीन कायस्थ परिवार में हुआ।इनके पिता का नाम मंगला प्रसाद सिन्हा था। इन्हें सिविल सर्विस में जाना था लेकिन गांधी जी के अवज्ञा आंदोलन में कूद पड़े जिसमें एक साल की सजा हुई।एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ,तथा बिहार के पांचवें गैर कांग्रेसी सरकार के मुख्यमंत्री 1967-68 लगभग एक साल तक कुशल प्रशासक व लोकप्रिय नेता के रूप में चर्चित रहे।ये अपने कार्यकाल में शिक्षा में सुधार, स्कूल कॉलेज का निर्माण, किसान मजदूर के लिए काम, जातिवाद और सांप्रदायिकता के खिलाफ आवाज उठाना, स्पष्ट विचार और निर्भीक भाषण के लिए जाने जाते थे। सादगी और ईमानदारी इनके विशेष गुण थे। 1947 में पटना के गांधी मैदान में प्रथम झंडोत्तोलन किया। 1977 में जेपी के आह्वान पर सबसे पहले इस्तीफा देने वाले सदस्य रहे।इनका लगाव आरा धमार ग्राम में बहन की शादी के कारण विशेष रहा। श्री सिन्हा ने बताया कि बिहार में लगभग तीन दशक से गैर कांग्रेस की सरकार चल रही है लेकिन आज तक पटना में इनकी प्रतिमा नहीं लगना दुर्भाग्यपूर्ण है एवं बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री के रूप में इनका नाम तक दर्ज नहीं है,न इनके जयंती और पुण्यतिथि पर कोई सरकारी कार्यक्रम तक नहीं किया जाता है ।इसके लिए भी सामुहिक आवाज उठाने की जरूरत है। पूरा कायस्थ समाज सरकार के प्रति संवेदनशील है और खुलकर सहयोग करते हैं। हम सभी जयंती के अवसर पर इनका कोटि कोटि नमन करते हुए इनके उच्च आदर्शों का अनुशरण करने का संकल्प लेते हैं।यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया ।इस अवसर पर त्रिपुरारी शरण राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव राष्ट्रीय मंत्री नीलिमा सिन्हा ,प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश कुमार सिन्हा, अशोक कुमार सिन्हा ,प्रोफेसर विकास चंद्र, राम अवतार प्रसाद ,अखौरी भारत प्रसाद सिन्हा, धनंजय कुमार, राजीव रंजन, प्रभात कुमार सिन्हा, प्रमोद कुमार ,विशाल कुमार वर्मा, अनुपम कुमार ,रणधीर कुमार श्रीवास्तव ,संजय सिंहा, आदर्श स्वरूप, आलोक अशोक कुमार श्रीवास्तव, अभय कुमार ,विजय कुमार, संजय कुमार सिंहा, मुकुल, संजीव कुमार सहाय ,विवेक कुमार, आशीष कुमार सिंहा ,रवि सिंहा, शेखर सिंहा, राजेश, पिंकू ,प्रोफेसर नवीन, एके बख्शी, अनिल कुमार इनके अलावे सैकड़ो लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसकी जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्य प्रवक्ता डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने दिया।

Related posts

भोजपुर:पुनीत सागर अभियान के तहत वीर कुंवर सिंह पार्क स्थित तालाब परिसर की हुई सफाई।

rktvnews

उज्जैन:श्रावण महोत्सव 2025 में चतुर्थ संध्या पर शास्त्रीय गायन, वादन और नृत्य से शिव आराधना के अंतर्गत देश के प्रख्यात कलाकार देंगे प्रस्तुति।

rktvnews

एसपी भोजपुर ने शुरू किया कार्यक्रम  “समस्या आपकी समाधान हमारा” 

rktvnews

भारतीय गणराज्य पर हिंदुत्व-कॉर्पोरेट गठजोड़ का हमला।

rktvnews

समस्तीपुर:PK ने राहुल गांधी के ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर कसा तंज, बोले – ये तो जन सुराज का डर है कि राहुल गांधी को बिहार में यात्रा करनी पड़ रही है, नीतीश और भाजपा की सरकार पेंशन बढ़ा रही है।

rktvnews

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले के अधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने कार्यालय परिसर की सफाई के लिए श्रमदान दिया।

rktvnews

Leave a Comment