RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास का उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )जनवरी। 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शनिवार को झंडा मैदान, गिरिडीह में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर  उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रामनिवास यादव व पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार के द्वारा झंडोत्तोलन एवं परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। साथ ही सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। परेड दलों की सलामी, कार्यक्रमों की समय-सारिणी, मंच व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा करते हुए समारोह को गरिमापूर्ण एवं सफल बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान सार्जेन्ट मेजर द्वारा पूर्वाभ्यास करने वाले प्रतिभागियों का नियमानुसार नेतृत्व किया गया।

गणतंत्र दिवस परेड का फाइनल रिहर्सल हुआ पूर्ण

इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने जिलावासियों को मुख्य समारोह में शामिल होने का आग्रह करते हुए कहा कि हम सभी को चाहिये कि हम राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो शान्तिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से इस राष्ट्रीय पर्व को मनायें एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने में जिला प्रशासन का सभी सहयोग करें। उपायुक्त, रामनिवास यादव ने सभी का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि चेहरे पर आत्मविश्वास, उत्साह और राष्ट्र प्रेम की ऊर्जा के साथ कार्यक्रम को भव्य बनाने में अपना शत-प्रतिशत योगदान दे। आगे उपायुक्त ने कहा कि नगर भवन में संध्या 06 बजे से देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

भोजपुर जिला जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक।

rktvnews

रांची में देश की 5वीं व पूर्वी भारत की पहली अत्याधुनिक हनी टेस्टिगं लैब का शिलान्यास।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

सीतामढ़ी:बिहार दिवस आयोजन को लेकर की गई बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 09 जनवरी 25

rktvnews

गिरीडीह:राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय का निर्माण कार्य शिलान्यास संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment