RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा के हाउसिंग कॉलोनी में “आपका शहर आपकी बात ” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)29 अप्रैल।आज जिलाधिकारी,भोजपुर तनय सुलतानिया के निर्देशानुसार आरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 14, चंदवा के हाउसिंग कॉलोनी में “आपका शहर आपकी बात” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों को प्रत्यक्ष रूप से सुना गया।कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों द्वारा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया, जिनमें प्रमुख रूप से चंदवा हाउसिंग कॉलोनी में सड़क एवं नाली निर्माण, मुसहर टोली में चापाकल अधिष्ठापन, पार्क, सामुदायिक शौचालय एवं सामुदायिक भवन का निर्माण शामिल है। साथ ही, महादलित बस्ती में सड़क एवं नाला निर्माण की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। नागरिकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, आधार कार्ड, जल-जमाव, नाला सफाई, स्ट्रीट लाइट, नल-जल योजना एवं अतिक्रमण से संबंधित समस्याएं भी साझा कीं। विशेष रूप से हाउसिंग कॉलोनी में नई स्ट्रीट लाइट लगाने एवं पुरानी लाइटों की मरम्मति, कूड़े के निष्पादन हेतु डस्टबिन एवं अतिरिक्त टिपर की उपलब्धता, फॉगिंग मशीन से मच्छर निरोधक छिड़काव, एवं राशन दुकानदारों द्वारा कम राशन दिए जाने की शिकायतें सामने आईं। महादलित बस्ती में इंदिरा आवास योजना के तहत मकान निर्माण एवं महिलाओं के आधार कार्ड बनवाने की आवश्यकता जताई गई। साथ ही मेन रोड एवं चंदवा पुल से न्यू पुलिस लाइन तक नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई। महावीर नगर और MIG-24 मोहल्ले में नाले की सफाई, तथा चंदवा क्षेत्र में अधूरी नल-जल पाइपलाइन के कारण जल आपूर्ति बाधित रहने की समस्या को भी उठाया गया। बताया गया कि संवाद कार्यक्रम में प्राप्त सभी सुझावों एवं शिकायतों को संबंधित विभागों के माध्यम से त्वरित कार्यान्वयन हेतु अग्रसारित किया जा रहा है,ताकि वार्डवासियों को बुनियादी सुविधाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा सकें। जिला प्रशासन नागरिक सहभागिता से प्रेरित इस पहल के माध्यम से बेहतर नगर प्रबंधन की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।

Related posts

उज्जैन:श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत 18 वी संध्या में कथक नृत्य की हुई प्रस्तुतियां।

rktvnews

“घर-घर केसीसी अभियान”: मत्स्य किसानों तक किसान क्रेडिट कार्ड की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एक परिवर्तनकारी पहल।

rktvnews

बक्सर से लापता स्वर्ण व्यवसायी आरा से बरामद।

rktvnews

उद्योगपति अजय कुमार सिंह को बिस्कोमान अध्यक्ष ने किया सम्मानित!उद्योग मामलों पर की विस्तृत चर्चा।

rktvnews

नारनौल: जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका गुप्ता ने किया ईवीएम की कमीशनिंग के कार्य का निरीक्षण।

rktvnews

’मेरी माटी, मेरा देश’ राज्य स्तरीय समारोह आयोजित!’मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान नहीं भारतीय संस्कृति है:राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment