RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर : जवइनिया मे गंगा में स्नान के दौरान डूबा किशोर।

डूबे किशोर अभय कुमार के शव को खोजती एसडीआरएफ की टीम तथा पदाधिकारी एवं कर्मचारी।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 8 अक्टूबर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत के जवइनिया गाँव मे गंगा नदी में मंगलवार की सुबह स्नान करने गये एक किशोर अभय कुमार (17 वर्ष) की डूबने से मौत हो गई। मृतक अभय कुमार भुसहुला गाॅव निवासी दिलीप सोनार का पुत्र बताया जाता है। डूबे किशोर अभय कुमार के शव को ढूंढने का लिए एसडीआरएफ की दो टीम देर शाम तक लगी रही पर शव नहीं मिल सका। ग्रामीण दिनेश यादव ने बताया कि अभय कुमार अपने दो तीन दोस्तों के साथ स्नान करने  गया था जो गहरे पानी में जाने से डूब गया। दोस्तों द्वारा बचाने का काफी प्रयास किया गया पर बचा नहीं पाये। एक महिला ने भी किशोर को बचाने का प्रयास किया पर बचा नहीं पाई। बचाने के क्रम में महिला ने अधिक पानी पी लिया जिसका इलाज स्थानीय निजी क्लीनिंक में कराया गया। मृतक तीन भाई और तीन बहन था। उसके दो भाई आशुतोष कुमार, आशीष कुमार तथा तीन बहन छोटी कुमारी, नीतू कुमारी एवं प्रीति कुमारी सहित परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक अपने भाई में दुसरे नंबर पर था।

जवइनिया में घटनास्थल पर आरओ रश्मि सागर

घटना की सूचना पर प्रमिला देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। किशोर के डूबने की सूचना पर अंचल की आर ओ रश्मि सागर, कर्मचारी नीतीश कुमार, थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह, मुखिया धर्मशीला देवी, मुखिया प्रतिनिधि सुभाष बिंद, समाजिक कार्यकर्ता दिनेश यादव घटनास्थल पर पहुँचे तथा शव को ढूंढने के लिए काफी प्रयास किया। देर शाम तक शव को बरामद नही किया जा सका।

Related posts

तपल करमजरू’ डा. के. डी. सिंह के अथक परिश्रम के परिणाम बा : डॉ दिवाकर पांडे

rktvnews

भोजपुर : सरकार असंभव को संभव करने का कर रही प्रयास : राहुल तिवारी  

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में जिंगल प्रतियोगिता,नाटक आयोजित,डमी ईवीएम वोटिंग की छात्राओं को दी गई ट्रेनिंग।

rktvnews

नारनौल:पीएम व सीएम 6 को लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए लखपति दीदी महासम्मेलन को करेंगे संबोधित!कार्यक्रम की तैयारी के लिए उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

जयपुर:मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल बीएलए की अनिवार्य रूप से करें नियुक्ति:मुख्य निर्वाचन अधिकारी

rktvnews

वकालत की राह होगी आसान,पूर्व सचिव ने की निबंधन शुल्क में कमी की पहल।

rktvnews

Leave a Comment