RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह ने शहीद स्मारक के निर्माण कार्य सहित अन्य कार्यों के पुनिर्माण का शिलान्यास और किया उदघाटन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 30 सितंबर। आज केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद आर के सिंह के द्वारा एनटीपीसी के नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आरा में ‘शहीद स्मारक’ के निर्माण कार्य का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया ।
मंत्री ने इस अवसर पर आरावासियों को सम्बोधित करते हुए कहा “की आरा वीरों की धरती हमेशा से रही है और यहाँ के लोग सदैव स्वराज्य और राष्ट्र धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले रहे हैं ।बाबु कुँवर सिंह ऐसे सेनानी थे,जिन्होंने अंग्रेजो को तीन बार हराया। यह ‘शहीद स्मारक’ हमारे वीर जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने राष्ट्र की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान किया। ”
उन्होंने आगे कहा कि, आरा बाबू वीर कुँवर सिंह की धरती है और ये स्मारक हमारे सैनिकों के नाम इतिहास में वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ़ प्रण का प्रतीक बनेगा। रमना मैदान, सांस्कृतिक भवन हो या घंटा घर का डिजाइन शहर के बुद्धिजीवी वर्गो से राय लेकर तय किया गया डिजाइन है और ये सभी डिजाइन आर्किटेक्चर द्वारा बनवाया जाता है। शहीद स्मारक का डिजाइन बहुत सुंदर है। आरा का विकास हमेशा से हमारे लिए सर्वोपरि रहा है और इसके विकास के लिए 109 करोड़ रुपये की योजना आगे तैयार है जो आरा के सौंदर्यीकरण एवं विकास गति में अहम योगदान देगी।
उन्होंने कहा कि अभी तक मेरे द्वारा सांसद निधि और सीएसआर निधि से 1062 गाँवो मे योजना दी गई है,जिसमे 817 गाँवो मे योजना पूर्ण हो गया है।173 योजना निर्माणाधीन है और 188 योजनाएँ नए है।कुल योजना 1178 है। अभी तक जितने सांसद हुए उनके द्वारा किए गए कार्य इसके एक चौथाई भी नही है।
साथ ही कोईलवर छह लेन पुल,जिला के चारो तरफ फोरलेन ,मेडिकल काँलेज, इंजीनियरिंग काँलेज, रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण, दर्जनों ट्रेनो का ठहराव, और नए ट्रेनो का आरंभ आदि बहुत से ऐतिहासिक कार्य हुए है और आगे भी होता रहेगा।
इस अवसर पर एनटीपीसी के प्रवक्ता,विश्वनाथ चंदन ने बताया कि, एनटीपीसी के नैगम सामाजिक दायित्व के तहत कुल 25.30 लाख रुपये की लागत से आरा के जिला सैनिक वेलफेयर ऑफिस परिसर में ‘शहीद स्मारक’ का निर्माण कार्य का शुभारंभ आज से किया जा रहा है। माननीय केंद्रीय मंत्री आर के सिंह से देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए लड़ने वाले सैनिकों हेतु शहीद स्मारक का निर्माण कार्य कराये जाने की मांग स्थानीय लोगों के द्वारा की जा रही थी ।
वहीं, पावर ग्रिड के नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत आरा के “संस्कृति भवन” का जीर्णोद्धार कार्य कुल 3.88 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जा रहा है जिसका आरा के वीर कुँवर सिंह स्टेडियम में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में माननीय केंद्रीय ऊर्जा, नवीन एवं नवीकरणीय मंत्री सह सांसद,आरा, आर.के. सिंह द्वारा शिलान्यास और निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। साथ ही आरा क्लब मे नए बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री के कर कमलो द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान,बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी अवधेश नारायण सिंह, आरा मेयर इंदु देवी,जिलाधिकारी, आदि ने भी सभा को संबोधित किया ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद यादव,जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जिला प्रवक्ता राजेश सिंह,एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक, डीएसजीएसएस बाबजी, पावरग्रिड के निदेशक (कार्मिक), डॉ. यतींद्र द्विवेदी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन),एनटीपीसी, समीरन सिन्हा रे,भाजपा जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप स़िह,कौशल यादव,सतीश भट्ट,वंदना राजवंशी,विजय सिंह, राकेश सिंह,संजय कुमार सिंह,विनय बेलाऊर,राहुल सिंह,सहित भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता, एनटीपीसी,पावरग्रिड, विद्युत मंत्रालय, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण और स्थानीय जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

Related posts

बाल श्रम और बाल तस्करी पर रोक के लिए चलेगा सघन अभियान!गैर कानूनी कार्य करने वाले और कराने वाले दंड के भागी बनेंगे:श्रम अधीक्षक जयंत कुमार

rktvnews

गया डीएम ने निभाया जिले के मालिक होने का फर्ज! पूर्व से सूचित जनता दरबार रद्द होने के बावजूद आये फरियादियों की सुनी फरियाद।

rktvnews

झारखंड: राज्यपाल ने रामकृष्ण मिशन आश्रम, राँची द्वारा आयोजित 54वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह को किया संबोधित।

rktvnews

सुरीली तानों ने बढ़ायी शास्त्रीय संगीत की शान

rktvnews

भावी केन्द्रीय सरकार से मेरी भी कुछ अपेक्षाएँ हैं..: डॉ रेणु मिश्र

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट नगर में व्यावसायिक बिल्डिंग के अचानक गिरने की घटना के कारणों की जांच के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment