RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 23 अप्रैल।मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इसा ने आज जेद्दा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हुए भीषण आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और इस घटना में मारे गए निर्दोष लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई 2023 में नई दिल्ली में महासचिव के साथ अपनी बैठक का स्मरण किया। उन्होंने सहिष्णु मूल्यों को प्रोत्साहन देने, संयम का समर्थन करने और सामाजिक सामंजस्य तथा सद्भाव बढ़ाने में मुस्लिम वर्ल्ड लीग की भूमिका की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने भारत के सदियों पुराने दर्शन वसुधैव कुटुम्बकम का स्मरण करते हुए कहा कि भारत एक बहु-सांस्कृतिक, बहुभाषी, बहु-जातीय और बहु-धार्मिक समाज के रूप में विविधता में एकता का उत्सव मनाता है। श्री मोदी ने कहा कि भारत की अविश्वसनीय विविधता एक मूल्यवान शक्ति है जिसने इसके जीवंत समाज और राजनीति को साकार किया है। उन्होंने उग्रवाद, आतंकवाद और हिंसा के विरुद्ध मुस्लिम वर्ल्ड लीग के दृढ़ समर्थन की प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि भारत सऊदी अरब के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है, जो आज कई क्षेत्रों में एक स्थायी साझेदारी के रूप में विकसित हो गया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सामाजिक-सांस्कृतिक संबंध इस साझेदारी का एक महत्वपूर्ण पहलू है।

Related posts

उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

गिरीडीह:ऑल इंडिया सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में गिरिडीह के राजवीर डी. ने जीता कांस्य पदक।

rktvnews

भारतीय नौसेना और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का समुद्र में मादक पदार्थ विरोधी अभियान।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

श्रीगंगानगर और चुरू सांसद की अध्यक्षता में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक!15 सूत्री कार्यक्रम तथा विद्युत विभाग की पुनरुत्थान वितरण क्षेत्र सुधार योजना के संबंध में भी लिए गए निर्णय।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड न्यायाधीश संघ के “वार्षिक सम्मेलन “में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment