RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:सभी के सहयोग से बक्सर को राज्य में सबसे पहले बनाया जा सकेगा फाइलेरिया मुक्त: जिला पदाधिकारी

जिला पदाधिकारी ने फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कर की एमडीए-2024 की शुरुआत।

RKTVNEWS /आरा(भोजपुर)10 अगस्त।जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सर्वजन दवा सेवन एमडीए (MDA) 2024 का शुभारंभ समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया एक भयावह बीमारी है, जिसके लक्षण कई साल के बाद दिखाई देता है। जिसका कोई इलाज नहीं है। इस बीमारी का बचाव ही एक उपाय है, फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन करें। यदि इस अभियान में मीडिया अपनी सकारात्मक पहल से समाज में जागरूकता फैलाए तो निश्चित तौर पर ही बक्सर से फाइलेरिया का उन्मूलन पूरी तरह से संभव है। समाज के लोग जब जागरूक होंगे, तब यह बिलकुल संभव है कि 2027 तक बक्सर जिले को पूरे राज्य में सबसे पहले फाइलेरिया मुक्त किया जा सकेगा।
जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी लोगों से इन दवाओं का सेवन करने की अपील किया।
अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी बक्सर ने बताया कि इस बार जिले के सभी प्रखंडों में एमडीए राउंड का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत जिले के 1998853 की जनसंख्या में 1966053 लोगों को उम्र के आधार पर लक्षित किया गया है। जिले के 1155 गांवों व वार्डों में फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कराने के लिए 836 टीम का गठन किया गया है। जिसमें 1480 आशा, 119 आंगनबाड़ी सेविकाएं, 97 वोलेंटियर और 83 सुपरवाइजर प्रतिनियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान दो से पांच वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की एक गोली एवं अल्बेंडाजोल की एक गोली, 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की दो गोली एवं अल्बेंडाजोल की एक गोली एवं 15 वर्ष से अधिक लोगों को डीईसी की तीन गोली एवं अल्बेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी।
डॉ. शैलेंद्र कुमार ने एमडीए राउंड 2024 में अभियान के दौरान दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन नहीं कराया जाएगा। इनके अलावा सभी उम्र के लाभुकों को उम्र और लंबाई के हिसाब से दवाओं का सेवन कराया जाएगा।
फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन सभी लोगों के लिए लाभप्रद है। आम लोग खाली पेट दवा का सेवन नहीं करें। कभी-कभी खाली पेट दवा खाने से भी कुछ समस्याएं होती हैं। आम लोगों में फाइलेरिया की दवा सेवन के साइड इफ़ेक्ट के बारे में कुछ भ्रांतियां हैं, जिसे दूर करने की सख्त जरूरत है। फाइलेरिया की दवा सेवन से जी मतलाना, हल्का सिर दर्द एवं हल्का बुखार हो सकता है जो शरीर में मौजूद फाइलेरिया के परजीवी के मरने के ही कारण होता है. इसलिए दवा सेवन से किसी भी प्रकार का साइड इफ़ेक्ट मरीज के हित में ही है। हालांकि, इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों में क्यूआरटी का गठन किया गया है।
कार्यक्रम में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय के वीबीडीसीओ, एफएलए, सदर प्रखंड के स्वास्थ्य प्रबंधक, डीपीएम जीविका, पिरामल स्वास्थ्य की सिनियर टीम कोर मेंबर, पिरामल के प्रोग्राम डायरेक्टर, पिरामल के डिस्ट्रिक्ट लीड, प्रोग्राम लीड, पीसी, पीसीआई इंडिया के डीएमसी, सीएफएआर के एडीसी, आशा कार्यकर्ताएं उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान के तत्वाधान में आरा विधान सभा NDA प्रत्याशी संग क्षेत्र के विकास पर परिचर्चा का आयोजन।

rktvnews

बिहार:मुजफ्फरपुर: सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी की अध्यक्षता में जिले में बाढ़ नियंत्रण संबंधी बैठक संपन्न।

rktvnews

राष्ट्रपति ने उज्जैन में सफाई मित्र सम्मेलन की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

प्रदेश कार्यालय में राजद की अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों एवं प्रधान महासचिवों की बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जल-गंगा संवर्धन अभियान,विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंत्री लोधी ने किया वृक्षारोपण।

rktvnews

चतरा:मतदाता सूची की तैयारी और संशोधन की प्रक्रिया में पारदर्शिता को बढ़ाने तथा इसकी विश्वासनीयता में सुधार लाने के लिए बीएलए की नियुक्ति से संबंधित बैठक।

rktvnews

Leave a Comment