RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन समारोह सम्पन्न, कुपोषण उन्मूलन पर जोर।

आंगनबाड़ी के हर बच्चे को अपने बच्चे जैसा स्नेह व देखभाल मिलनी चाहिए, तभी कुपोषण मुक्त समाज का लक्ष्य संभव है: बृजकिशोर तिवारी

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)23 अप्रैल।केंद्र सरकार द्वारा संचालित पोषण पखवाड़ा (9–23 अप्रैल 2026) के समापन अवसर पर आज जिला समाज कल्याण विभाग, चतरा द्वारा जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन, चतरा में जिला स्तरीय समापन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उपायुक्त रवि आनंद के निर्देशानुसार आयोजित हुआ।
समारोह में उपस्थित उप विकास आयुक्त श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने पोषण, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं जैसे हॉट कुक्ड मील (HCM), टेक होम राशन (THR) के समुचित उपयोग, बच्चों के नियमित स्वास्थ्य जांच एवं वृद्धि निगरानी पर विशेष बल दिया। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि वे बच्चों के पोषण एवं देखभाल के प्रति सजग रहें।
जिला परिषद उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी ने अपने संबोधन में कहा आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले प्रत्येक बच्चे को अपने बच्चे के समान स्नेह, सुरक्षा और समुचित देखभाल मिलनी चाहिए। जिस जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ हम अपने बच्चों का पालन-पोषण करते हैं, उसी भावना के साथ समाज के हर बच्चे के प्रति हमारा दायित्व बनता है। यदि हम सभी मिलकर समर्पित भाव से कार्य करें, तो कुपोषण जैसी गंभीर समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल सेवाएं प्रदान करने का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के समग्र विकास का आधार हैं। इसलिए आवश्यक है कि इन केंद्रों के माध्यम से मिलने वाली सभी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्रत्येक लाभुक तक सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए पोषक क्षेत्रों में सघन जन-जागरूकता अभियान चलाते हुए समुदाय की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना होगा, ताकि कोई भी पात्र लाभुक इन सेवाओं से वंचित न रहे।
कार्यक्रम के दौरान अन्नप्राशन, गोद भराई, स्वास्थ्य जांच एवं वृद्धि निगरानी जैसे महत्वपूर्ण गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिससे लाभुकों को प्रत्यक्ष रूप से योजनाओं का लाभ मिला।
इस अवसर पर सिविल सर्जन चतरा,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी चतरा शकील अहमद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेणु रवि, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला क्षेत्रीय प्रबंधक JSLPS, सीडीपीओ प्रतापपुर एवं सिमरिया, समर कार्यक्रम के जिला क्षेत्रीय प्रबंधक सहित जिले की महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं JSLPS की सखी मंडल की दीदियां तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

भारतीय तटरक्षक ने समुद्री डाकुओं से निपटने के संबंध में अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए गुजरात में 15वीं क्षमता निर्माण वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक आयोजित की।

rktvnews

भोजपुर: मतदान जागरूकता को ले विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के सी गुप्ता को विदाई,प्रमुख सचिव डॉ. कोठारी का हुआ स्वागत।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रानी वेलु नचियार को उनकी जयंती पर स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

नाविका सागर परिक्रमा II आईएनएसवी तारिणी, तीसरे बंदरगाह- पोर्ट स्टेनली पहुंचा।

rktvnews

देहरादून:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मक डम्पिंग जोन के सम्बन्ध में बी.आर.ओ, एन.एच.आई.डी.सी.एल एवं पी.डब्ल्यू.डी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment